Aaj Ka Mausam: यूपी-MP समेत 17 राज्यों में भारी बारिश की आशंका, क्या दिल्ली में होगी बरसात?
Aaj Ka Mausam: बीते 3-4 दिनों से देश के कई राज्यों में बारिश होने के कारण मौसम काफी कूल हो गया जिससे लोगों को गर्मी से फौरी राहत मिली हुई है। भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड, तमिलनाडु और केरल सहित कुल 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है।
उसका कहना है कि एक पश्मिची विक्षोभ के एक्टिव होने की वजह से इन राज्यों में बारिश हो रही है,अगर आप नार्थ ईस्ट में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो तो मौसम का अपडेट ज़रूर चेक करें और बदलते मौसम में अपनी सेहत का भी ख्याल करें।

दिल्ली-एनसीआर में आज होगी बरसात?
तो इसका जवाब हां है, मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में 5 मई को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है। यहाँ 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिल्ली का अधिकतम-न्यूनतम तापमान क्रमशः 33°C और 23°C रहने का अनुमान है।
राजस्थान में होगी बारिश, मिलेगी गर्मी से राहत
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के निरंतर प्रभाव से मौसम बदला हुआ है। यहां के कुछ जिलों में आंधी-बारिश की संभावना है। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक बारिश की वजह से यहां पर अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी और लोगों को तपन से राहत मिलेगी।
मध्य प्रदेश में रेन अलर्ट
मध्य प्रदेश में 5 मई को उमरिया, शहडोल, सिंगरौली, जबलपुर, सतना, बालाघाट, विदिशा, रीवा, कटनी में मध्यम से भारी बारिश की प्रबल संभावना है। आज भोपाल का अधिकतम-न्यूनतम तापमान 35°C और 23°C तक रह सकता है।
यूपी में आंधी-पानी के आसार, रहें संभलकर
उत्तर प्रदेश के मेरठ, अलीगढ़, मुरादाबाद, बलरामपुर, बस्ती, आजमगढ़, कुशीनगर, बदायूं, प्रतापगढ़, अमेठी, कानपुर, जौनपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी में 5 मई को तेज बारिश-आंधी का अलर्ट है। हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
बिहार में भी रहेगा मौसम भीगा-भीगा
बिहार में 5 मई को अररिया, भागलपुर, पूर्णिया, मुंगेर, जमुई, बांका, रोहतास, कैमूर, गया, पश्चिमी चंपारण, दरभंगा, मधुबनी, कटिहार में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी है। पटना में अधिकतम-न्यूनतम तापमान 32°C और 24°C तक रहने का अनुमान है।
झारखंड में भी रेन अलर्ट, चलेंगी तेज हवाएं
झारखंड में 5 मई को गिरिडीह, दुमका, देवघर, कोडरमा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट है। यहाँ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज़ हवाएँ चल सकती हैं। रांची का अधिकतम-न्यूनतम तापमान 29°C और 21°C रहने की संभावना है।
उत्तराखंड में भी बरसेंगे बादल, अलर्ट जारी
उत्तराखंड के पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल में 5 मई को भारी बारिश और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज़ हवा की चेतावनी है।
हिमाचल प्रदेश पर भी इंद्र देवता रहेंगे मेहरबान
तो वहीं हिमाचल प्रदेश के मंडी, सोलन, कुल्लू, शिमला, चंबा, हमीरपुर में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
पंजाब में येलो अलर्ट जारी
पंजाब में 5 मई को पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, पटियाला, गुरदासपुर, मोहाली, एसएएस नगर में बारिश का येलो अलर्ट है। 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने के आसार हैं। किसानों के लिए विशेष चेतावनी भी जारी की गई है।
राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी
राजस्थान में 5 मई को हनुमानगढ़, अलवर, भरतपुर, करौली, दौसा, सीकर, जोधपुर, उदयपुर में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी है। हवा की गति 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। जयपुर का अधिकतम-न्यूनतम तापमान 34°C और 23°C रहने का अनुमान है।












Click it and Unblock the Notifications