Aaj Ka Mausam: असम -राजस्थान समेत 19 राज्यों में भारी बारिश की आशंका, दिल्ली पर आया बड़ा अपडेट
Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में रविवार को बारिश हुई है, जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक सोमवार को भी यूपी, बिहार, दिल्ली और पहाड़ी राज्यों सहित 19 राज्यों में तेज आंधी-पानी की आशंका है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया है।
आईएमडी ने 4 मई के लिए असम, मेघालय, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना व्यक्ति की है इसलिए आज के लिए अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में ऑरेंज अलर्ट जारी है।

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम? IMD ने दिया अपडेट
दिल्ली-एनसीआर में 3 मई की देर रात से 4 मई की सुबह तक मौसम ने करवट ली। गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलीं और हल्की बारिश दर्ज की गई। हालांकि बारिश की मात्रा कम थी, पर तेज हवाओं की वजह से इसका असर ज़ोरदार महसूस किया गया, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सोमवार से बुधवार तक एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके कारण दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर अगले दो-तीन दिन तक जारी रहेगा।
राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट जारी
राजस्थान के जोधपुर, श्रीगंगानगर, सवाई माधोपुर, जयपुर, टोंक, दौसा, अलवर, सीकर, भरतपुर, चूरू, नागौर, अजमेर, कोटा, हनुमानगढ़ और जैसलमेर में भारी बारिश का अलर्ट है। लोगों से अपील की गई है कि वो घर से बाहर निकलते वक्त एक बार मौसम अपडेट जरूर चेक करें।
मध्य प्रदेश में रेन अलर्ट
मध्य प्रदेश में भोपाल, ग्वालियर, दतिया, शाजापुर, सीहोर, दमोह, जबलपुर, कटनी, उमरिया, सिवनी, बालाघाट, मंडला, गुना, विदिशा, सागर, राजगढ़, नरसिंहपुर, और अनूपपुर में तूफानी हवाओं के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना है ,जिसके लिए येलो अलर्ट जारी है ।
यूपी में तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी
IMD ने आज सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मुरादाबाद, बिजनौर, बहराइच, बलरामपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, बदायूं, हरदोई, प्रतापगढ़, बाराबंकी, अमेठी, जौनपुर, वाराणसी, प्रयागराज, मिर्जापुर, सीतापुर और महामायानगर में तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है।












Click it and Unblock the Notifications