चक्रवात वायु: AAI ने गुजरात के इन एयरपोर्ट पर आज रात से फिर सेवाएं की बहाल
अहमदाबाद। गुजरात से चक्रवाती तूफान वायु का खतरा टल गया है। चक्रवाती तूफान वायु ने अपनी दिशा बदल दी है और अब यह गुजरात में लैंडफॉल नहीं कर रहा है। मौसम विभाग की इस जानकरी के बाद अब भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने चक्रवात के चलते बंद किए एयरपोर्ट की स्थिति को लेकर समीक्षा की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कुछ एयरपोर्ट पर आज रात 12 से हवाई सेवाएं फिर से बाहल हो जाएंगी। बता दें कि वायु तूफान ने भले ही दिशा ली हो लेकिन राज्य को एहतियात के तौर पर 24 घंटे तक हाई अलर्ट पर रखा गया है।

गुरुवार शाम भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, हवाई अड्डों की स्थिति की समीक्षा के बाद गुरुवार रात 12 बजे से कांडला और केशोद हवाई अड्डे पर परिचालन फिर से शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा दीव और पोरबंदर एयरपोर्ट पर भी शुक्रवार सुबह 10 बजे से सामान्य हवाई सेवाएं शुरू हो जाएंगी। भावनगर एयरपोर्ट को बंद रखने का फैसला शुक्रवार शाम 6 बजे तक के लिए कायम रहेगा। इसके बाद वहां भी सामान्य स्थिति बहाल कर दी जाएगी।
बता दें कि, आधारभूत संरचना को नुकसान से बचाने के लिए एएआई ने बुधवार को 24 घंटे के लिए पोरबंदर, दीव, भावनगर, केशोद और कांडला हवाई अड्डे पर विमानों का परिचालन रोक दिया था। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने चक्रवाती तूफान वायु पर हुई बैठक में कहा है कि मौसम विभाग की जानाकारी के मुताबिक गुजरात पर खतरा बनकर आ रहा चक्रवात वायु अब ओमान की ओर मुड़ गया है। लेकिन इसे के बाद भी अगले 24 घंटे गुजरात के लिए अहम रहेंगे।
इस दौरान स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें हाई अलर्ट मोड पर रहेंगी। प्रभावित 10 जिलों के सभी स्कूल, कॉलेज शुक्रवार को भी बंद रहेंगे। गुजरात में शाम चार बजे के करीब 28 तालुका में तेज बारिश हुई। वायु से प्रभावित कुल 2,251 गावों में बिजली गुल है। वहीं लगभग 1924 गावों में बिजली फिर से चालू कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications