पिता लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार परेड कमांडर, बेटे अहान ने किया 61 घुड़सवार सेना की टुकड़ी का नेतृत्व
Republic Day 2025: भारत आज यानी रविवार 26 जनवरी, 2025 को अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पहुंचीं और तिरंगा फहराया। इसके बाद फिर कर्तव्य पथ पर परेड शुरू हुई। कर्तव्य पथ पर 61वीं घुड़सवार टुकड़ी का नेतृत्व जवान लेफ्टिनेंट अहान कुमार ने किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड के दौरान परेड कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार और परेड सेकेंड-इन-कमांड मेजर जनरल सुमित मेहता की सलामी ली। खास बात यह है कि परेड कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार के बेटे अहान कुमार ने 61वीं घुड़सवार टुकड़ी का नेतृत्व किया है।

अहान के लिए यह काफी गर्व की बात है कि वे अपने पिता के नक्शेकदम पर चले हैं। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, गणतंत्र दिवस परेड के दौरान पहली सैन्य टुकड़ी 61 कैवलरी की होगी, जो विश्व की एकमात्र सक्रिय घुड़सवार सेना रेजिमेंट है। इस टुकड़ी का नेतृत्व अहान कुमार ने किया।
यह पहला अवसर है, जब अहान ने कर्तव्य पथ पर आयोजित परेड में अपने परिवार की सैन्य परंपरा और सम्मान को आगे बढ़ाया। आपको बता दें कि अहान हमेशा अपने दादा और नाना को अपना आदर्श मानते आए हैं। अहान के दादा और नाना सन् 1965 और 1971 के युद्धों में भाग लिया था।
बता दें कि जिस घुड़सवार टुकड़ी का अहान ने नेतृत्व किया है, वो टुकड़ी सन् 1953 में बनाई गई थी। यह टुकड़ी जयपुर में आधारित है और कई रियासी बलों जैसे मैसूर लैंसर्स, जोधपुर लैंसर्स और ग्वालियर लैंसर्स के विलय के बाद बनाई गई थी।
ये भी पढ़ें: Happy Republic Day 2025: गूगल ने खास अंदाज में मनाया भारत का 76वां गणतंत्र दिवस, अनोखा है इस बार Doodle












Click it and Unblock the Notifications