Happy Republic Day 2025: गूगल ने खास अंदाज में मनाया भारत का 76वां गणतंत्र दिवस, अनोखा है इस बार Doodle
Happy Republic Day 2025 (Google Doodle): गूगल खास डूडल के साथ भारत का 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। गूगल ने इस बार अनोखे अंदाज में हर भारतवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकमनाएं दी हैं। ये खास डूडल में भारतीय वन्यजीवों पर आधारित चित्रण है, जो देश की समृद्ध जैव विविधता को दिखाता है।
भारत के विविध वन्यजीवों से प्रेरित होकर, गूगल डूडल में देश के विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले जानवरों को दिखाया गया है, जिसमें उत्तर में बर्फीले हिमालय से लेकर दक्षिण में पश्चिमी घाट के हरे-भरे वर्षावन शामिल हैं। जिसमें आपको पारंपरिक पोशाक पहने हिम तेंदुआ से लेकर धोती-कुर्ता पहने बाघ तक दिखाई देता है।

ये डूडल भारत के राष्ट्रीय गौरव, एकता और राष्ट्र को परिभाषित करने वाली समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को श्रद्धांजलि है। 26 जनवरी, 1950 को भारत ने आधिकारिक तौर पर अपना संविधान अपनाया, एक गणतंत्र बना और अपनी लोकतांत्रिक यात्रा की शुरुआत की थी। इस डूडल में इसे बखूबी समझाया गया है।
किसने बनाया इस बार गणतंत्र दिवस का डूडल?
गूगल डूडल सूचना पोर्टल के मुताबिक इस डूडल को पुणे के अतिथि कलाकार रोहन दाहोत्रे ने तैयार की है। परेड में शामिल जानवर भारत के क्षेत्रों की अनूठी विविधता का प्रतीक हैं।
गणतंत्र दिवस समारोह के महत्व को समझाते हुए, गूगल ने प्रतिष्ठित वार्षिक परेड को हाइलाइट किया, जो एक प्रमुख कार्यक्रम है जिसे व्यापक रूप से देखा जाता है और इसमें भाग लिया जाता है। कर्त्तव्य पथ से इंडिया गेट तक फैली इस परेड में भव्य झांकियां, पूरे भारत से सांस्कृतिक प्रदर्शन और सशस्त्र बलों की टुकड़ियों द्वारा मार्च और फॉर्मेशन शामिल हैं।
समारोह का समापन 29 जनवरी को बीटिंग रिट्रीट समारोह के साथ होता है। कलाकार रोहन दाहोत्रे ने बताया कि उनका गणतंत्र दिवस डूडल भारत की उल्लेखनीय वन्यजीव विविधता से प्रेरित है। उन्होंने देश की समृद्ध जैव विविधता को उजागर किया, जो उत्तर में बर्फीले हिमालयी क्षेत्रों से लेकर दक्षिण में पश्चिमी घाट के हरे-भरे वर्षावनों तक फैली हुई है, जहां अभी भी नई प्रजातियां खोजी जा रही हैं। रेगिस्तान, आर्द्रभूमि, घास के मैदान, झीलें और समुद्र सहित भारत के परिदृश्य, अद्वितीय वनस्पतियों और जीवों की एक श्रृंखला का घर हैं। दाहोत्रे ने बताया कि उनका लक्ष्य न केवल भारत के क्षेत्रों, संस्कृतियों और भौगोलिक सुंदरता को प्रदर्शित करना था, बल्कि गहरे संदेश भी साझा करना था।












Click it and Unblock the Notifications