दादी की गोद में सिर रखकर सोती मां की फोटो ने आध्या अरविंद शंकर को दिलाया 'ग्लोबल पीस फोटो 2021' अवार्ड
बेंगलुरु की एक सात वर्षीय भारतीय लड़की को प्रतिष्ठित ग्लोबल पीस फोटो अवार्ड में चिल्ड्रन कैटेगिरी में 'पीस ईमेज ऑफ द ईयर' के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
बेंगलुरु, 2 अक्टूबर। बेंगलुरु की सात वर्षीय आध्या अरविंद शंकर को प्रतिष्ठित ग्लोबल पीस फोटो अवार्ड में चिल्ड्रन कैटेगिरी में 'पीस ईमेज ऑफ द ईयर' के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। जिस फोटो के लिए आध्या ने यह पुरस्कार जीता वह फोटो इतनी साधारण और दिल छू लेने वाली है कि एक बार को तो आप भावुक हो उठेंगे। फोटो में आध्या की मां उनकी दादी की गोद में अपना सिर रखकर सो रही हैं। इस फोटो ने जूरी का ध्यान अपनी ओर खींचा और आध्या को 'पीस ईमेज ऑफ द ईयर' से सम्मानित किया गया। आध्या को 21 सितंबर, 2021 को वियाना स्थित ऑस्ट्रेलियाई संसद में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया गया। आध्या अरविंद शंकर को एक डिप्लोमा, एक मेडल और €1,000 का चेक दिया गया।

यह पुरस्कार जीतने वाली एकमात्र भारतीय
आध्या अरविंद शंकर हेब्बल के विद्यानिकेतन स्कूल में कक्षा 2 की छात्रा हैं और यह पुरस्कार जीतने वाली एकमात्र भारतीय हैं। फोटोग्राफी की शौकीन आध्या अपनी मां के मोबाइल फोन से ही फोटो खींचती हैं। उनके पिता एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, उन्होंने आध्या की कई फोटोज इससे पहले विभिन्न फोटोग्राफ प्रतियोगिताओं में भेज चुके हैं।जिस फोटो के लिए आध्या ने पुरसकार जीता उसकी थीम थी 'लैप ऑफ पीस' यानि शांति की गोद।
पुरस्कार जीतने के बाद आध्या ने कहा- चिल्ड्रन्स पीस इमेज ऑफ द ईयर 2021 के विजेता के रूप में आपके सामने यहां खड़ा होना मेरे लिए बेहद सम्मान की बात है। जब मुझे बताया गया कि प्रतियोगिता का विषय शांति है तो मेरे दिमाग में पहला विचार यह आया कि हम इंसान तभी शांति से रह सकते हैं जब हमारी प्रकृति मां की रक्षा हो और उसे पोषित किया जाए। कुछ दिनों बाद मैंने देखा कि मेरी मां अपनी मां की गोद में चैन से सो रही है। तभी मेरे मन में मां की गोद को प्रकृति की गोद से जोड़ने का विचार आया। प्रकृति हम सभी के लिए सार्वभौम मां है, और इस प्रकार इस तस्वीर का जन्म हुआ।
Photo credit: UNESCO
यह भी पढ़ें: इतनी पॉपुलैरिटी के बावजूद क्यों कम होता जा रहा है BIGG BOSS का विनिंग प्राइज़, पहले मिलते थे 1 करोड़












Click it and Unblock the Notifications