मार्केट में आया नया स्कैम! आपके Aadhaar का कैसे हो रहा मिसयूज? जानिए क्या है इंश्योरेंस फ्रॉड
Aadhaar Fraud: आधार कार्ड, पहचान का सबसे बड़ा जरिया। बैंकिंग से लेकर सरकारी योजनाओं तक, हर जगह इसका इस्तेमाल होता है। लेकिन अब यही आधार साइबर ठगों के लिए सुनहरा हथियार बन गया है। इस बार टारगेट आपका बैंक अकाउंट नहीं है, न ही आपकी कोई निजी जानकारी।
अबकी बार खेल कुछ और बड़ा है! इस बार आपके आधार के जरिए निशाने पर है इंश्योरेंस कंपनी। चक्कर है इंश्योरेंस कंपनियों में फर्जी क्लेम का। यूपी पुलिस ने इस साइबर रैकेट की जांच शुरू कर दी है और शुरुआती खुलासे चौंकाने वाले हैं।

आधार के नाम पर नया फ्रॉड
साइबर अपराधी अब एक नए तरीके से ठगी कर रहे हैं। पहले जहां बैंक अकाउंट और पर्सनल डाटा को निशाना बनाया जाता था, अब ठगों की नजर इंश्योरेंस कंपनियों पर है। वे आधार कार्ड की मदद से फर्जी इंश्योरेंस क्लेम निकाल रहे हैं।
ये भी पढ़ें: घर बैठे ही अपडेट होगी आधार की डिटेल्स! E-Aadhaar मोबाइल App लॉन्च करने की तैयारी में UIDAI, क्या होंगे फीचर?
यूपी पुलिस की जांच तेज
जुलाई के आखिर में उत्तर प्रदेश पुलिस ने कई इंश्योरेंस कंपनियों को नोटिस भेजे। इन नोटिस में कंपनी के उन कर्मचारियों की जानकारी मांगी गई है जो इंश्योरेंस क्लेम प्रोसेस में जुड़े होते हैं। पुलिस को शक है कि हेल्थ, लाइफ और मोटर इंश्योरेंस से जुड़े बड़े फ्रॉड में अंदरूनी मिलीभगत हो सकती है।
कैसे हो रहा फर्जीवाड़ा?
ठग गांव और छोटे अस्पतालों से मरीजों का आधार डिटेल हासिल कर लेते हैं। फिर मोबाइल नंबर बदलकर उसी आधार पर महंगी इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदी जाती है। इसके बाद फर्जी क्लेम डालकर रकम छोटे शहरों के बैंकों में ट्रांसफर करवाई जाती है। कई बार ठग मरीजों को इलाज में मदद और नगद पैसे का लालच भी देते हैं।
कंपनियों के सामने बड़ी चुनौती
Niva Bupa Health Insurance के एमडी कृष्णन रामचंद्रन ने बताया कि इस तरह के 2-3 मामले उनके पास आ चुके हैं। इंश्योरेंस कंपनियां ऐसे मामलों को Insurance Information Bureau (IIB) के साथ भी शेयर कर रही हैं। इंडस्ट्री के जानकारों के मुताबिक देश में कुल इंश्योरेंस क्लेम का लगभग 10-15 फीसदी फर्जी हो सकता है।
अपनी सुरक्षा खुद करें
यूपी पुलिस इस पूरे रैकेट की जांच कर रही है। तब तक जरूरी है कि आप अपने आधार डिटेल सुरक्षित रखें। अपने बायोमेट्रिक्स जैसे फिंगरप्रिंट और आईरिस को लॉक कर दें और आधार डिटेल किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।
ये भी पढ़ें: ऑनलाइन Aadhaar Card डाउनलोड करना हुआ आसान, बस कुछ स्टेप्स में पाए डिजिटल कॉपी, ये है प्रोसेस












Click it and Unblock the Notifications