कार चलाना सीख रही महिला ने ब्रेक की जगह दबा दिया एक्सीलेटर, वृद्ध की मौत
नई दिल्ली। बुराड़ी इलाके में मंगलवार शाम कार चलाना सीख रही महिला ने 75 साल के बुजुर्ग को कुचल दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। कीर्ति बल्लभ भट्ट उत्तराखंड कॉलोनी में रहते थे। वह पत्नी-बेटी के साथ मंगलवार शाम को टहल रहे थे। इसी दौरान एक बेकाबू कार ने भट्ट को तेज टक्कर मारी। भट्ट को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी महिला संतोषी देवी को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था। संतोषी देवी को कार चलाना उसका पति जीवन सिखा रहा था।
टक्कर लगने से बुजुर्ग गिर गए और कार उन्हें कुचलते हुए फरार हो गई। बुजुर्ग को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि कार चलाना सिखा रहा जीवन और कीर्ति बल्लभ का पड़ोसी है। पुलिस ने संतोष देवी को गिरफ्तार कर लिया है।
देवी ने पुलिस के बताया कि, जब बल्लभ ने उसे रुकने के लिए इशारा किया तो तो उसके पति ब्रेक लगाने के लिए उस पर चिल्ला पड़े। घबराहट की स्थिति में उसका पैर ब्रेक की जगह एक्सीलेटर पर चला गया। जिससे गाड़ी की स्पीड़ बढ़ गई और कार बुजर्ग को रौंदते हुए आगे निकल गई।