भोपाल: इमारत की दीवार गिरने से दो बच्चों समेत महिला की मौत
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार रात एक मकान की दीवार गिर जाने के कारण एक महिला और दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। घटना शहर के कमला पार्क इलाके की है। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के चलते एक इमारत की दीवार ढह गई। जिससे मलवा पास बने टिन के मकानों पर जा गिरा। जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की दब कर मौत हो गई।

इस हादसे में तीन से चार घर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकम कर्मियों ने मलवे में दबे लोगों को बाहर निकाला। इसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications