VIDEO: दिल्ली में बरपा रफ्तार का कहर, कार ने पैदल भीड़ को कुचला

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में रविवार को हिट एंड रन का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मॉडल टाउन इलाके की ओल्ड गुप्ता कॉलोनी में कल रात के वक़्त एक कार सवार युवक तेज़ रफ्तार कार लेकर आया और कई लोगों को टक्कर मारी दी। पुलिस के मुताबिक इस मामले में एक युवक घायल हुआ है। वहीं अभी तक कार चालक फरार बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

A vehicle rammed into pedestrians at Old Gupta Colony in Model Town delhi

रविवार को मॉडल टाउन इलाक़े की ओल्ड गुप्ता कालोनी में एक कार सवार भीड़भाड़ वाले इलाके में तेज रफ्तार कार के साथ घुसा। जिसके बाद वहीं मौजूद कुछ लोगों के साथ उसकी कहा-सुनी हो गई। चश्मदीदों के मुताबिक, आरोपी ने कहासुनी के बाद गाड़ी आगे बढ़ाई और फिर बैक कर लोगों को टक्कर मार दी। जिसकी चपेट में कई लोग आ गए। इसके बाद वहां पर मौजूद लोगों ने उसकी कार पर हमला बोले दिया।

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि, आरोपी युवक की कार पर कई लोग चढ़े हुए हैं वह उसे बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। इस पर कार सवार ने गाड़ी आगे की ओर तेज रफ्तार में भगा दी। जिससे कार के उपर चढ़ा एक युवक गिर गया और उसे गंभीर चोटें आईं। इसके बाद कार चालक वहां से फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोप कार सवार को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+