ओवरलोडेड ट्रक के मालिक का कटा बड़ा चालान, भरने पड़े इतने लाख रुपए

नई दिल्ली। न्यू मोटर व्हीकल एक्ट लागू के बाद देश के अलग-अलग हिस्सों से भारी-भरकम ट्रैफिक चालान की खबरें सामने आ रही है। इसी बीच दिल्ली में एक बड़े चालान की खबर सामने आई है। राजस्थान के एक ट्रक मालिक ने 1,41,700 रुपये की चालान राशि का भुगतान किया। यह चालान ओवरलोडिंग के चलते 9 सितंबर को रोहिणी कोर्ट में जमा किया गया है। ट्रक का चालान पांच सितंबर को हुआ था।

चालान की 1,41,700 रुपये रकम का भुगतान किया

चालान की 1,41,700 रुपये रकम का भुगतान किया

सोमवार को दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में राजस्थान के एक ट्रक मालिक ने चालान की 1,41,700 रुपये रकम का भुगतान किया था। इस पर्ची की फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ट्रक मालिक भगवान राम राजस्थान के बीकानेर का रहने वाला है, जिसका दिल्ली में 5 सितंबर को ओवरलोडिंग होने की वजह से 70 हजार रुपए का चालान काटा गया। वहीं ट्रक में ज्यादा माल लादने पर उसके मालिक पर भी 70 हजार का और चालान किया गया।

नए कानून ने बढ़ाई मुश्किलें

नए कानून में ट्रक में ओवरलोडिंग का जुर्माना बढ़ गया है। ओवरलोडिंग का जुर्माना 2 हजार से बढ़कर 20 हजार हो गया है। अतिरिक्त भार के लिए प्रति टन पर दो हजार रुपये देने होंगे। वहीं ड्राइवर के पास लाइसेंस ना होने, पूरी ड्रेस ना पहनने और दूसरे नियम तोड़ने पर भी जुर्माना राशि बढ़ाई गई है। वाहन चालकों को नियमों की सही जानकारी नहीं होने के कारण वह लगातार इस तरह की गलतियां कर रहा है।

चालान के पैसे लेकर भागा ड्राइवर

चालान के पैसे लेकर भागा ड्राइवर

वहीं दूसरी ओर इसी संबंध में जुड़ी कई अन्य तरह की खबरें सामने आ रही हैं। रेवाड़ी में एक ट्रक मालिक पर 1.16 लाख का चालान कटा। उसने जोड़-जोड़ कर किसी तरह से ड्राइवर को चालान भरने के पैसे दिए तो वह पैसे लेकर फरार हो गया। हालांकि, उसे पुलिस ने यूपी के फिरोजपुर से अरेस्ट कर लिया। एक अन्य मामले में दिल्ली में एक व्यक्ति का शराब के नशे में बाइक चलाने पर चालान काटा गया और दस्तावेज दुरुस्त न होने पर बाइक जब्त की गई तो युवक ने तैश में आकर पुलिस के सामने अपनी बाइक फूंक दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+