जम्मू-कश्मीर: CRPF जवान पर हुए हमले में शामिल आंतकी मुठभेड़ में ढ़ेर

जम्मू-कश्मीर: CRPF जवान पर हुए हमले में शामिल आंतकी मुठभेड़ में ढ़ेर

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में रविवार को सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। हाल ही में श्रीनगर में सीआरपीएफ जवान पर हुए आतंकी हमले में शामिल एक आतंकवादी आज इस मुठभेड़ में मारा गया। कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार के मुताबिक जवानों ने एक और आतंकी को ढेर कर दिया। रविवार को तड़के सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इस एनकाउंटर में अब तक दो आतंकी मारे जा चुके हैं। वहीं खबर लिखे जाने तक सर्च ऑपरेशन और एनकाउंटर जारी है। इलाके में और आंतकियों के छिपे होने की संभावना है।

 A total of 2 terrorists killed in the encounter in Srinagar: IGP Kashmir Vijay Kumar

पुलिस ने इस एनकाउंटर की जानकारी देते हुए कहा कि बिशंबर नगर इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों ने इलाके में गहन सर्च ऑपरेशन शुरू किया कि अचानक आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद से मुठभड़े जारी है। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में मारा गया आतंकवादी 4 अप्रैल को सीआरपीएफ जवानों पर हुए हमले में शामिल था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+