'पैटर्न जैसा दिख रहा है हिंदू आस्था पर सुनियोजित हमला': कांग्रेस नेता की टिप्पणी पर बोले केंद्रीय मंत्री

कर्नाटक के गृह मंत्री और कांग्रेस के बड़े नेता जी परमेश्वरा की 'हिंदुत्व' को लेकर की गई विवादित टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने तीखी प्रतिक्रिया जताई है। उन्होंने उनके बयान की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि यह हिंदू आस्था पर सुनियोजित हमला है।

हिंदू आस्था पर योजनाबद्ध हमला- केंद्रीय मंत्री
न्यूज एजेंसी एएनआई से राजीव चंद्रशेखर ने बुधवार को कहा, 'जी परमेश्वरा ने बहुत ही चौंकाने वाला बयान दिया है और यह निश्चित रूप से एक पैटर्न जैसा लग रहा है और हिंदू आस्था पर योजनाबद्ध हमला है।'

Hindu faith is being systematically attacked, Union Minister Rajeev Chandrasekhar made serious allegations against Congress

हिंदू धर्म को लेकर कर्नाटक के गृहमंत्री ने दिया है विवादित बयान
मंगलवार को कर्नाटक के मंत्री और कांग्रेस नेता जी परमेश्वरा ने हिंदू धर्म की उत्पत्ति को लेकर सवाल उठाकर एक नया विवाद पैदा कर दिया है। परमेश्वरा ने कहा था, 'सवाल है कि हिंदू धर्म का जन्म कब हुआ, इसे किसने बनाया? दुनिया के इतिहास में कई धर्मों का उदय हुआ है। जैन धर्म और बौद्ध धर्म का जन्म यहां हुआ। हिंदू धर्म का जन्म कब हुआ और इसे किसने शुरू किया यह अभी भी सवाल है।'

चंद्रशेखर ने स्टालिन के बयान को लेकर भी कांग्रेस को घेरा
इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन के बयान को लेकर भी कांग्रेस पर तीखा वार किया और कहा है कि वह इसपर अपना स्टैंड साफ करे, क्योंकि उन्होंने सनातन धर्म को ही मिटाने का आह्वान किया है।

राहुल और कांग्रेस स्टालिन पर स्थिति साफ करें- केंद्रीय मंत्री
चंद्रशेखर ने कहा, 'डीएमके के युवराज उदयनिधि स्टालिन कहते हैं कि मैं सनातन धर्म और हिंदू धर्म को मिटा दूंगा.....अनुच्छेद 25 प्रत्येक भारतीय को अपने धर्म के पालन का अधिकार की गारंटी देता है.....कांग्रेस और राहुल गांधी को निश्चित तौर पर बताना चाहिए कि उदयनिधि स्टालिन के बयान पर उनकी स्थिति क्या है....क्या ये वंशवादी पार्टियां मानती हैं कि भारत का संविधान सिर्फ तभी काम करता है, जब यह उनके लिए सुविधाजनक हो।'

तमिलनाडु के मंत्री स्टालिन ने सनातन धर्म को मिटाने की बात कही है
गौरतलब है कि एक 'सनातन-विरोधी सम्मेलन' को संबोधित करते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि ने सनातन धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया और कोरोना वायरस से कई थी और यहां तक कहा था कि सिर्फ इसके विरोध से काम नहीं चलेगा, बल्कि इसे मिटा देना चाहिए।

बाद में कर्नाटक के एक और मंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे और पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री और कांग्रेस नेता पी चितंबरम के बेटे और कांग्रेस सांसद कार्ति चितंबरम ने भी सनातन धर्म को लेकर बहुत ही विवादास्पद टिप्पणियां की थीं; और स्टालिन के बयान का समर्थन भी किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+