खुद को इसरो का वैज्ञानिक बताकर की शादी, पत्नी ने झूठ पकड़े जाने पर लिया ये फैसला

नई दिल्ली: दिल्ली में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली के द्वारका इलाके में एक शख्स ने खुद को इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेश(इसरो) का वैज्ञानिक बनाकर एक युवती से शादी कर ली। शादी के बाद पत्नी को उसके वैज्ञानिक होने पर शक हुआ। सच्चाई पता चलने के बाद महिला ने पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद हर कोई हैरान है।

ऐसे पकड़ा गया झूठ

ऐसे पकड़ा गया झूठ

शादी के बाद इस शख्स ने पत्नी से कहा कि वो इसरो के अलावा डिफेंस रिसर्च डिवेलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन(डीआरडीओ) में भी काम कर चुका है। वो अब एस्ट्रोनॉट की ट्रेनिंग के लिए अमेरिका के नासा जा रहा है। पत्नी को पति की बातों पर यकीन नहीं हुआ तो उसने पड़ताल की। पड़ताल करने पर उसे पता चला कि उसके साथ धोखा हुआ है।

पति के खिलाफ शिकायत दर्ज

पति के खिलाफ शिकायत दर्ज

पड़ताल करने पर पत्नी का शक सही साबित हुआ। सच्चाई जानकर उसके होश उड़ गए। उसे पता चला कि उसके पति ने झूठ बोलकर उससे शादी रचाई है। इसके बाद युवती ने अपने पति के खिलाफ एक्शन लेने का फैसला किया और युवती ने अपने पति के खिलाफ द्वारका नार्थ थाने में मामला दर्ज कराया।

पुलिस कर रही है जांच

पुलिस कर रही है जांच

अब दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित महिला के अनुसार शादी से पहले जितेंद्र खुद को डीआरडीओ में काम करने वाला बताता था। बाद में उसने इसरो ज्वाइन करने की बात कही थी। उसने उसे इसरो और डीआरडीओ के आईकार्ड भी दिखाए थे। इसके बाद मई में दोनों परिवारों की रजामंदी से शादी हुई थी।

ये भी पढ़ें- गे-पार्टनर ने की थी इसरो साइंटिस्ट की हत्या, संबंध बनाने के बाद किया था मर्डर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+