लड़के ने बर्थ-डे केक काटने के लिए चाकू की जगह चलाई बंदूक, देखें वायरल VIDEO

नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लड़कों ने बड़े ही अजीबोगरीब तरीक से जन्मदिन मनाया है। लड़के ने अपने जन्मदिन पर केक को चाकू से नहीं बल्कि बंदूक चलाकर उड़ाया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप भी देख सकते हैं कि कुछ लड़के हैं जो सड़क के डिवाइडर पर केक रखे हुए हैं। केक पर मोमबत्ती भी नहीं जलाई गई है। केक पर नाम की जगह गुर्जर लिखा गया है।

A man shoots birthday cake Video Viral on Social Media Written Gujjar On cake

देखते ही देखते एक लड़का हाथ में बंदूक लेकर आता है केक पर गोलियां बरसा देता है। पहली गोली निशाना चूक जाती है जिसके बाद दूसरी बार केक के करीब जाकर फायर करता है और केक उड़ जाता है। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि ये वीडियो कहां का है और कब बनाया गया है। कुछ सोशल मीडिया यूजर इसे यूपी का बता रहे हैं। इस वीडियो को पियूष राय नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है।

ये वीडियो टिक टॉक का है और वहां इस वीडियो को जिसने शेयर किया है कि उसका पता मेरठ का है। वीडियो सामने आने के बाद यूपी पुलिस हैरत में आ गई है। लेकिन मेरठ पुलिस का कहना है कि यह वीडियो मेरठ का नहीं है। इसके बाद से वीडियो को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं आई है कि आखिर ये वीडियो किसने बनाया और कहां का है। इस वीडियो दिखाने देने वाले लड़के हिन्दी बोल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+