चलती ट्रेन से समुद्र में गिरा बुजुर्ग, रेलवे ने ऐसे रेस्क्यू कर बचाई जान

नई दिल्ली। तमिलनाडु के रामेश्वरम को प्रायद्वीपीय मुख्य भूमि से जोड़ने वाले पंबन पुल से गुरुवार को गुजर रही एक ट्रेन से 73 साल का बुजुर्ग व्यक्ति समुद्र में गिर गया। रिपोर्ट के मुताबिक बाद में रेलवे स्टाफ ने बुजुर्ग शख्स को रेस्क्यू किया और सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। रेस्क्यू किए गए शख्स की पहचान पलानीसामी के तौर पर हुई है। रामेश्वरम को मुख्य भूमि भारत से जोड़ने वाला पंबन पुल 104 साल पुराना है।

A man fell off a train at the Pamban bridge that connects Rameswaram to mainland on Thursday

यह भारत का एकमात्र ऐसा रेलवे पुल है, जो समंदर के ऊपर बना है। इस ऐतिहासिक पुल का निर्माण ब्रिटेश रेलवे ने 1885 में शुरू किया था। आज इसे 100 साल से भी ज्यादा हो चुके हैं। 1964 में आए साइक्लोन में यह बूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। हालांकि यह पुल इस त्रासदी में भी नहीं टूटा। अब भारत सरकार रामेश्वरम को भारत की मुख्यभूमि से जोड़ने के लिए रेलवे एक नए और अनोखे पुल के निर्माण करने की तैयारी में है।

यह पुल 104 साल पुराने मौजूदा पम्बन ब्रिज की जगह लेगा। रेलवे की ओर से बनाया जाने वाला नया ब्रिज कैसा हो इसका एक वीडियो रेल मंत्री पीयूष गोयल ने अपने ट्विटर पर शेयर किया था। रामेश्वरम को भारत के मेनलैंड से जोड़ने वाला पंबन सेतु वर्टिकल लिफ्ट स्पैन टेक्नोलॉजी पर बनाया जाएगा। इस पुल को इस तरह से डिजाइन किया जाएगा कि इससे बीच से मालवाहक जहाज आसानी से गुजर जाएंगे। क्योंकि यह पुल टेक्नोलॉजी के प्रयोग से इसके बीच का हिस्सा जरूरत के हिसाब से उपर उठाया जा सकेगा।

अधिकारी ने कहा कि दो किलोमीटर लंबे पुल पर 250 करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना है, जिसमें 63 मीटर की दूरी का पुल ऐसा होगा जो जहाजों के लिए आने जाने के लिए बनाया जाएगा जो कि जरूरत के हिसाब से उपर उठ जाएगा। रेलवे अधिकारी की माने तो इस ब्रिज को अगले चार साल में तैयार करने की योजना है। बता दें कि यह ब्रिज राम सेतु के शुरुआती बिन्दु माने जाने वाले पंबन द्वीप औरधनुषकोडी और रामेश्वरम के बीच एन रेलवे लिंक के साथ मुख्य भूमि को जोड़ने में मदद करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+