दिल्ली: पूर्व BSP सांसद के बेटे का हाईवोल्टेज ड्रामा, क्या लेडीज टॉयलेट में घुसने की वजह से हुआ हंगामा

Recommended Video

    Delhi के 5 Star Hotel में गुंडागर्दी, EX- MP Rakesh Pandey के बेटे ने लहराई Pistol | वनइंडिया हिन्दी

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली स्थित एक फाइव स्टार होटल के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है, जहां एक शख्स पिस्टल निकालकर एक कपल को धमकाता हुआ नजर आ रहा है। इस दौरान आरोपी शख्स जोड़े को गालियां भी दे रहा है। इस शख्स के साथ एक लड़की भी है जिसने कपल को अपशब्द कहे हैं। 5 स्टार होटल के बाहर पिस्टल निकालकर धमकी देने वाले शख्स की पहचान पूर्व बीएसपी सांसद के बेटे के तौर पर हुई है। दिल्ली पुलिस ने मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। साथ ही लुकआउट सर्कुलर भी जारी कर दिया है। आखिर दिल्ली में होटल के बाहर हुए इस हाईवोल्टेज ड्रामे की क्या वजह थी? क्यों पूर्व सांसद के बेटे ने कानून व्यवस्था की परवाह नहीं करते हुए इस तरह से हंगामा किया...बताते हैं आगे...

    दिल्ली पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए दर्ज की एफआईआर

    दिल्ली पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए दर्ज की एफआईआर

    जानकारी के मुताबिक पूरा घटनाक्रम 14 अक्टूबर की रात दिल्ली के 5 स्टार होटल हयात के बाहर हुआ। होटल के बाहर कपल पर पिस्टल लहराने वाले शख्स की पहचान आशीष पांडे के तौर पर हुई है, जो बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के पूर्व सांसद राकेश पांडे का बेटा है। आशीष पांडे लखनऊ का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि उसका शराब और रियल स्टेट का कारोबार है।

    दिल्ली के होटल हयात के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा

    दिल्ली के होटल हयात के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा

    दिल्ली के होटल हयात के बाहर हुए हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि गुलाबी रंग की पैंट पहना हुआ आशीष पांडे हाथ में पिस्टल लेकर होटल के बाहर खड़े एक कपल को न केवल धमकी दे रहा है, बल्कि उन्हें गालियां भी दे रहा है। उसके साथ एक लड़की भी है जो कपल को अपशब्द कहती हुई नजर आ रही है।

    पूर्व सांसद के बेटे ने पिस्टल निकालकर दिखाई धौंस

    पूर्व सांसद के बेटे ने पिस्टल निकालकर दिखाई धौंस

    बताया जा रहा है कि आशीष पांडे होटल के बाहर जिस कपल को पिस्टल से डरा रहा है उसके साथ होटल के वॉशरूम में कुछ विवाद हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी आशीष पांडे नशे की हालत में होटल के लेडीज वॉशरूम घुस गया था। जिस समय वह लेडीज वॉशरूम में घुसा वहां वही महिला थी जिस पर होटल के बाहर उसने पिस्टल तानी थी। वॉशरूम में लड़की ने उसका विरोध किया, इसी बात से नाराज आशीष पांडे ने होटल के बाहर उस पर पिस्टल दिखाकर धौंस जमाने की कोशिश की।

    खबरों के मुताबिक, शराब पीकर लेडीज टॉयलेट में घुसने की वजह से हुआ विवाद

    खबरों के मुताबिक, शराब पीकर लेडीज टॉयलेट में घुसने की वजह से हुआ विवाद

    दिल्ली पुलिस ने पूरे मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है। दो ग्रुप के बीच विवाद में तमंचा दिखाकर डराने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। स्पेशल ज्वाइंट सीपी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस लखनऊ पुलिस के संपर्क में है। उन्होंने कहा कि हमने फाइव स्टार होटल के अधिकारियों से पूछा है कि उन्होंने पुलिस को घटना की रिपोर्ट क्यों नहीं की। फिलहाल आरोपी आशीष पांडे अभी फरार है। आशीष पांडे के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी कर दिया है।

    पूरे मामले पर रॉबर्ट वाड्रा ने भी किया ट्वीट

    इस पूरे मामले को लेकर सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, "मैं वास्तव में हमारे देश की राजधानी दिल्ली के लोगों की सुरक्षा के लिए डरता हूं। कानून व्यवस्था का हाल क्या है, कौन है इसका उत्तरदायी?! भगवान हमारी मदद करे!! इस ट्वीट के अलावा उन्होंने कहा कि भारत की बदनामी हो रही है। ऐसे में एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर मैंने इस मुद्दे को उठाया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+