IMD Updates: अंडमान सागर के पास बन रहा है एक साइक्लोनिक प्रेशर, मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका गया
नई दिल्ली, 05 मई। भारत के कई राज्यों में जहां बारिश होने की वजह से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है तो वहीं दूसरी ओर अंडमान सागर में एक साइक्लोनिक प्रेशर बनता दिख रहा है, जिसकी वजह से एक चक्रवात की संभावना बनी हुई है। इस बारे में जानकारी देते हुए आईएमडी, भुवनेश्वर के वरिष्ठ वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने ANI से कहा कि '6 मई के आसपास दक्षिण अंडमान सागर के पास एक लो प्रेशर बन रहा है जो कि नॉर्थ-वेस्ट की और मूव कर सकता है और 48 घंटे के बाद ये गहरे चक्रवात में तब्दील हो सकता है।'

मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका
फिलहाल हमारी नजर इस पर बनी हुई है, अगर ये दवाब चक्रवाती परिसंचरण में तब्दील हुआ था तो अंडमान निकोबार और इसके आस-पास इलाकों में भारी बारिश होगी और समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठेंगी और इस दौरान 40-50 किमी / घंटा की रफ्तार से 75 किमी / घंटा तक की हवाएं चलेंगी और इसी कारण हमने मछुआरों को अगले 48 घंटे के लिए समुद्र में जाने से मना किया है। फिलहाल एरिया में अलर्ट भी जारी किया गया है।
Recommended Video

कई राज्यों में बरसेंगे बादल
आज देश के कई राज्यों में बारिश की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक देश में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है इससे दिल्ली, एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड, यूपी, बिहार, एमपी, झारखंड, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में गरज के साथ बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं।

स्काईमेट ने ये कहा
तो वहीं मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने भी देश के कई इलाकों में आज बारिश होने की बात कही है। उसके मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, ओडिशा,तमिलनाडु ,केरल ,जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, तटीय कर्नाटक और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
कही-कहीं ओले भी गिर सकते हैं
तो वहीं पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी, गरज के साथ हल्की बौछारें पड़ने के आसार हैं। इन राज्यों में जब बारिश होगी तो बहुत तेज हवाएं चलेंगी तो वहीं कही-कहीं ओले भी गिर सकते हैं और बिजली भी चमक सकती है।












Click it and Unblock the Notifications