पत्र में लिखा- अंकल पार्क का झूला खराब है, और अब्दुल कलाम ने कराया सही
आगरा। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का बच्चों से लगाव दुनिया से छिपा नहीं है। अब्दुल कलाम बच्चों से हमेशा कहते थे कि सवाल पूछना उनका सबसे अच्छा गुण है और इसे कभी नहीं छोड़ना चाहिए।
अब्दुल कलाम बच्चों के पत्रों का अक्सर खुद जवाब दिया करते थे। देर रात को खुद हाथ से लिखकर या फिर इमेल के जरिए कलाम साहब बच्चों के सवालों का जवाब दिया करते थे।
लेकिन एक रात जब कलाम साहब को आगरा की एक बच्ची का पत्र मिला जिसमें उसने अपने घर के पास पार्क में झूले के खराब होने की बात कही थी। उस पत्र को पढ़ने के बाद खुद राष्ट्रपति होते हुए कलाम साहब ने यहा के डीएम को पत्र लिखकर झूले को सही कराने को कहा था।
कलाम साहब के राष्ट्रपति रहने के समय उनके निजी सचिव रहे पीएस नायर ने अपनी किताब द कलाम इफैक्ट- माई इयर्स विद प्रेसिडेंट में उन्होने कलाम साहब के इस पहलू को लोगों के सामने रखा था।













Click it and Unblock the Notifications