आईएसआईएस में शामिल हुआ केरल का जर्नलिस्‍ट

तिरुवंतपुरम। केरल के एक जर्नलिस्‍ट के आईएसआईएस में शामिल होनें की खबरें हैं। यह जर्नलिस्‍ट पालाक्‍कड से निकलने वाले न्‍यूज पेपर के साथ जुड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि यह सीरिया में हो सकता है। इसने संगठन की विचारधारा से प्रभावित होने के बाद यह कदम उठाया। इंटेलीजेंस ब्‍यूरो (आईबी) की ओर से केरल की पुलिस को दी गई जानकारी के बाद यह खबरें आई हैं।

isis-kerala

पिता ने काफी समझाया लेकिन नहीं माना

संगठन में शामिल होने पहले यह खाड़ी में नौकरी करने लगा। यहां से वह सीरिया के लिए रवाना हुआ। केरल पुलिस से जुड़े सूत्रों की ओर से वनइंडिया को दी गई जानकारी के मुताबिक आईबी की ओर से पिछले कुछ दिनों से इस पर नजर रखी जा रही थी।

पाल्‍लाकड के एक न्‍यूजपेपर में सिर्फ कुछ दिनों तक काम करने वाला यह जर्नलिस्‍ट पिछले करीब एक वर्ष से आईएसआईएस की विचारधार के बारे में अपने परिवार से बातें करने लगा था। इससे उसके पिता काफी परेशान रहते थे और उन्‍होंने उसे इस संगठन में शामिल न होने का अनुरोध किया था। उन्‍होंने उसे संगठन की बुराईयों से भी अवगत कराया था।

इसके बावजूद उसने पालाक्‍कड में अपनी जॉब से इस्‍तीफा दे दिया। ऑर्गनाइजेशन से कहा कि अगर उसे खाड़ी के किसी देश में पोस्टिंग दे दी जाए तो काफी बेहतर रहेगा। आठ माह पहले उसे वहां पर नौकरी मिल गई थी। इसके लिए उसने अपने परिवारवालों को भी राजी कर लिया था।

आईबी रख रही थी करीब से नजर

परिवार के साथ इस मसले पर हुई हर बातचीत पर आईबी करीबी से नजर रखे हुई थी। हालांकि खाड़ी देश के लिए रवाना होने के बाद रिक्रूटर्स और इसके बीच हुई ऑनलाइन बातचीत पर सबकी नजरें गईं। केरल में वह जितने दिन भी रहा उसका बर्ताव साधारण ही नजर आया।

खाड़ी पहुंचने के बाद इंटरनेट पर उसकी सक्रियता बढ़ गई और वह संगठन के रिक्रूटर्स के बारे में जानकारियां जुटाने लगा। साथ ही ऐसे लोगों की भी तलाश करने लगा जो उसे सीरिया ले जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+