Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'उसने मेरे सामने अपनी पैंट खोली, उसका हाथ मेरी ड्रेस में था', मशहूर वेब सीरीज की एक्ट्रेस का खुलासा

मुंबई। नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स (Sacred Games) में कुकू का किरदार निभाने वाली मशहूर एक्ट्रेस कुब्रा सैत (Kubbra Sait) ने खूब वाहवाही और तारीफें लूटी। कुब्रा की एक्टिंग की लोगों ने खूब सहारना की। एक बार फिर से कुब्रा सूर्खियों में हैं। अपनी किताब 'ओपन बुक: नॉट कॉफी ए मेमॉयर' में उन्होंने अपनी रियल लाइफ से जुड़े शॉकिंग खुलासे किए हैं, जिसके बाद एक बार फिर से बॉलीवुड में यौन शोषण (Sexual Harassment) को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुब्रा ने अपने साथ हुए उस दर्दनाक हादसे के बारे में अपनी किताब में चौंकाने वाले खुलासे किए और दुनिया के सामने इस सच को बयां किया।

 17 साल की उम्र मेंयौन शोषण

17 साल की उम्र मेंयौन शोषण

कुब्रा ने अपनी किताब 'ओपन बुक: नॉट कॉफी ए मेमॉयर' में अपने साथ हुए उस भयानक हादसे को याद करते हुए लिखा है कि जब वो मजह 17 साल की थी तो उसके करीबी ने ही उसके साथ गंदी हरकत की। वो समझ भी नहीं पा रही थी कि आखिर उसके साथ हो क्या रहा है और मां और परिवार के नाक के नीचे अंकल उसके साथ ढ़ाई साल तक गंदी हरकत करते रहे। कुब्रा इस घटना के बारे में अपने परिवार को कभी नहीं बता सकीं और अकेले ही इस दर्द को झेलती रहीं। अब उन्होंने इसका खुलासा अपनी किताब में किया है।

 जिसे अंकल कहकर बुलाती थी, उसी से किया गंदा काम

जिसे अंकल कहकर बुलाती थी, उसी से किया गंदा काम

कुब्रा ने अपनी किताब में लिखा है कि वो हादसा मेरे लिए बेहद भयानक और जिंदगी का अब तक का सबसे खौफनाक पल रहा है। उस वक्त वो बेंगलुरु के एक रेस्टोरेंट में जाती थीं, जहां उस रेस्टोरेंट के मालिक से कुब्रा और उनके भाई की अच्छी दोस्ती हो गई थी। उस शख्स को कुब्रा अंकल कहकर बुलाती थी। वो शख्स ने कठिन वक्त में कुब्रा की मां की थी, लेकिन इस मदद के बदले उसने कुब्रा के साथ यौन शोषण करता रहा।

 उससे मेरे सामने पैंट खोल दी, मैं कुछ नहीं कर पाई

उससे मेरे सामने पैंट खोल दी, मैं कुछ नहीं कर पाई

कुब्रा ने अपनी किताब में अपने साथ हुए सेक्शुअली अब्यूज की दिल दहला देनी वाली घटना का जिक्र करते हुए लिखा कि जिस शख्स को वह अंकल कहती थीं, जिसने मेरी मां की मदद की, वह आदमी ढाई साल तक मेरा शोषण करता रहा और मैं कुछ नहीं कर पाईं। कुब्रा सैत ने अपने साथ हुई इस घिनौनी आपबीती को याद करते हुए लिखा है कि एक बार मां बहुत रो रही थी। घर में मुश्किल वक्त चल रहा था और पापा घर छोड़ने की धमकी दे रहे थे। मैंने फोन कर उससे मदद मांगी थी।

 अपने साथ होटल ले गया और फिर...

अपने साथ होटल ले गया और फिर...

कुब्रा ने अपनी किताब में लिखा है कि उस आदमी ने मुझे पैसों के लिए होटल बुलाया और कहा कि वो घर पर कह दे कि वह पैसों का अरेंजमेंट कर देगी। वो उसे होटल के कमरे में ले गया, जहां वो मेरे गालों पर हाथ फेरने लगा, मेरे होठों को चूमने लगा। कुब्रा के मुताबिक, वह उस वक्त जोर से चिल्लाना चाहती थीं, लेकिन वो चाहकर भी कुछ नहीं कर पा रही थी। वो कुछ भी समझ नहीं पा रही थी कि आखिर मेरे साथ क्या हो रहा था।

 ढाई साल तक शोषण करता रहा और मैं..

ढाई साल तक शोषण करता रहा और मैं..

कुब्रा ने किताब में लिखा है कि वो आदमी, जिसे मैं अंकल जी कहकर बुलाती थी होटल में मेरे सामने उसने अपनी पैंट खोल दी। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूं? मैं समझ नहीं पा रही थी कि क्या मैं अपनी वर्जिनिटी खो रही हूं?

मैं सुन्न हो गई थी और वो..

मैं सुन्न हो गई थी और वो..

मैं सुन्न हो गई थी। वो हादसा मेरी जिंदगी का सबसे दर्दनाक हादसा है, मैंने अपनी जिंदगी में इससे बुरा वक्त नहीं देखा। वो ढ़ाई साल तक मेरे साथ गंदी हरकत करता रहा। मैं कुछ नहीं कर पा रही थी। मेरी आवाज बंद हो गई थी। चाहती थी चीखूं, चिल्ला दूं, लेकिन मैं असहाय हो गई थी।

 घर में बढ़ने लगा था आना-जाना

घर में बढ़ने लगा था आना-जाना

कुब्रा सैत ने इस सेक्सुअएल अब्यूज का जिक्र करते हुए लिखा कि उसका घर जाना-जाना बढ़ने लगा था। वो मां के सामने मुझे किस करता और कहता कि तुम मेरी सबसे प्यारी बिटिया हो...मुझे उससे घिन्न आती थी, लेकिन मैं कुछ नहीं कर पा रही थी।

 कार में जांघ सहलाने लगा, गाल चूमने लगा

कार में जांघ सहलाने लगा, गाल चूमने लगा

कुब्रा ने अपनी किताब में लिखा है कि एक बार जब मैं कार की पिछली सीट पर बैठी थीं तो उस आदमी अपना हाथ मेरी ड्रेस में डाल दिया। वो गंदी तरह से मेरी जांघ सहलाने लगा, गालों को चूमने लगा। मैं दूर होती रही, लेकिन उसने मुझे अपनी तरफ खींचकर जकड़ लिया।

 घरवालों को न बताने की दी थी धमकी

घरवालों को न बताने की दी थी धमकी

कुब्रा ने कहा कि मैं इसके बारे में घरवालों को, मां को बताना चाहती थी, लेकिन उससे मुझे धमकी दी थी कि गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। कुब्रा ने लिखा कि मैं अंदर ही अंदर मर रही थी। किसी से कुछ नहीं कह पा रही थी और वो इसका फायदा उठा रहा था। उन्होंने लिखा है कि ये मेरा शर्मनाक सीक्रेट है।

 मां ने मांगी थी माफी

मां ने मांगी थी माफी

जब कुब्रा इस दर्द को नहीं सह पाई तो उन्होंने हिम्मत जुटा कर इसके बारे में मां से बात की। मां हैरान रह गई। उन्होंने फौरन उस शख्स से मदद लेना बंद कर दिया और अपनी बेटी से इसके लिए माफी मांगी। आज कुब्रा ने अपने इस सीक्रेट के बारे में दुनिया को बताकर हिम्मत दिखाई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+