मुंबई के गोरेगांव में एक स्टूडियो में लगी आग, फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर मौजूद

मुंबई के गोरेगांव स्थित एक स्टूडियो में आग लगने की खबर सामने आई है। खबर के अनुसार घटना स्थल पर दमकल विभाग की 8 गाड़िया पहुंची हैं जो आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं।

नई दिल्ली। मुंबई के गोरेगांव स्थित एक स्टूडियो में आग लगने की खबर सामने आई है। खबर के अनुसार घटना स्थल पर दमकल विभाग की 8 गाड़िया पहुंची हैं जो आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं।

Recommended Video

    Mumbai के Goregaon में एक Studio में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक | वनइंडिया हिंदी
    fire

    अभी तक इस घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। मुंबई के गोरेगांव स्थिति एक स्टूडियो में मंगलवार शाम भयंकर आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 8 गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंचीं। अभी तक मिली सूचना के आधार पर इस घटना में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

    यह भी पढ़ें: बेटी सुहाना संग नए लुक में नजर आए Shahrukh Khan, मुंबई एयरपोर्ट पर किए गए स्पॉट...Video Viral

    हालांकि इस आग की वजह से स्टूडियो में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक यह स्टूडियो गोरेगांव के पश्चिम बांगुर नगर की सीमा के अंतर्गत आता है।

    बताया जा रहा है कि यह फिल्म स्टूडियो पिछले काफी दिनों से बंद पड़ा था और इसमें मंगलवार शाम साढ़े चार बजे के आस-पास आग लगी। आग के कारण स्टूडियों में रखी कुर्सियां व शूंटिंग का सामान जलकर राख हो गया है, लेकिन अच्छी खबर यह है कि इस हादसे में किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई है।

    यह स्टूडियो लक्ष्मी पार्क में स्थित है और कथित तौर पर यहां 100 से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं। स्थानीय निवासियों ने स्टूडियो को अवैध बताते हुए कहा, "हमने कई बार शिकायत की। यह स्टूडियो अनधिकृत था।" स्टूडियो के निकट स्थित जानकी राम हाउसिंग सोसाइटी के सचिव श्रेयांश मिठारे ने कहा कि उन्होंने इसको लेकर बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) को भी सूचित किया था। बीएमसी ने हमसे कहा कि उन्होंने स्टूडियो को अनुमति दी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+