COVID 19 के आतंक से अरुणाचल प्रदेश की एक महिला अफसर ने की खुदकुशी

नई दिल्ली- कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच इसके आतंक ने भी अब लोगों की जान लेनी शुरू कर दी है। अरुणाचल प्रदेश में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें कोरोना संक्रमण को कम करने के काम में जुटी एक महिला अफसर ने आखिरकार इसके डर से घबराकर मौत को गले लगा लिया है। जानकारी के मुताबिक उस महिला अफसर को इस बात का डर हो गया था कि कहीं कोरोना से जंग लड़ते-लड़ते कहीं वह खुद इससे संक्रमित न हो जाए और संक्रमण को अपने परिवार में ही न लेकर चली आए।

A female officer takes Extreme step in Arunachal Pradesh due to fear of coronavirus

अरुणाचल प्रदेश में डिजास्टर मैनेजमेंट की एक महिला अधिकारी ने शुक्रवार को कथित तौ रपर कोरोना के डर से आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। परिवार वालों के मुताबिक कोविड-19 की वजह से उस महिला अधिकारी पर काम का बहुत ज्यादा दबाव था और वह इस बात से डरी हुई थी कि कहीं वह भी संक्रमण की चपेट में न आ जाए।

38 साल की सेरिंग यंगजॉम अरुणाचल के पापुम पारे में डिजास्टर मैनेजमेंट ऑफिसर के पद पर तैनात थीं। ईटानगर के एसपी तुम्मे अमो ने बताया कि बाथरूम में फांसी लगाकर खुदकुशी करने से पहले वो जिलाधिकारी के नाम एक आधा लिखा हुआ इस्तीफा छोड़कर गई है। यह इस्तीफा उसके कमरे में पड़े एक टेबल पर मौजूद था। परिवार वालों ने दावा किया है कि कोविड-19 महामारी की वजह से काम के दबाव का उसकी सेहत और मानसिक हालत पर काफी असर पड़ रहा था। एसपी के मुताबिक महिला अधिकारी अपने घर में 9 साल के बेटे और सास समेत 10 सदस्यों के साथ रहती थी। उसके पति खुद एक सरकारी अधिकारी हैं और पश्चिम कमांग जिले के कालाकतांग में रहते हैं।

एसपी ने कहा कि, 'शुरुआती जांच में ये खुदकुशी का मामला लगता है। कोई साजिश नजर नहीं आती.....वह अपने 9 साल के बेटे के साथ एक कमरे में रहती थी, लेकिन जमीन पर सोई थी। उसे डर हो गया था कि ड्यूटी करते हुए वह भी संक्रमित हो सकती है।'

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+