कमलनाथ सरकार की शिकायत करने राष्ट्रपति के पास प्रतिनिधि मंडल के साथ पहुंचे शिवराज चौहान
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश विधानसभा में हाल ही में हुए स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के चुनाव को लेकर शुरु हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इन चुनावों में हुए नियमों के उल्लघंन की शिकायत करने दिल्ली पहुंचे। शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से मुलाकात की। बता दें कि, 10 जनवरी को विधानसभा में बरसों पुरानी परंपरा उस वक्त टूट गई जब विधानसभा अध्यक्ष के बाद उपाध्यक्ष पद पर भी कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया। इसी की शिकायत बीजेपी नेताओं ने की है।

शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाले मध्य प्रदेश के भाजपा नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से मुलाकात की। मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि, हम राष्ट्रपति से विधानसभा के स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के चुनाव के दौरान नियमों और परंपराओं के उल्लंघन के खिलाफ जांच और कार्रवाई करने का अनुरोध करने के लिए यहाँ आए हैं।
गौरतलब है कि, विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए बीजेपी ने 8 जनवरी को अपना उम्मीदवार खड़ा किया था जिसके चलते कांग्रेस ने तय किया कि विपक्ष को दिए जाने वाला उपाध्यक्ष पद के लिए अब वह भी अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी। 10 जनवरी को हुए इस चुनाव में कांग्रेस ने हिना कांवरे उम्मीदवार को उम्मीदवार बनाया था और वह इस पद पर जीत भी गईं।












Click it and Unblock the Notifications