Video: फिर विवादों में सिद्धारमैया, कांग्रेस कार्यकर्ता ने हाथ में तिरंगा लेकर उतारे CM के जूते, BJP ने घेरा
Siddaramaiah News: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पिछले कई दिनों से विवादों में बने हुए है। वहीं, अब सिद्धारमैया एक और नए विवाद में फंस गए है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, वायरल वीडियो में कांग्रेस का एक कार्यकर्ता तिरंगा हाथ में थामे हुए सिद्धारमैया को जूते उतारने में मदद करता हुआ दिखाई दे रहा है।
इस घटना की वीडियो सामने के बाद राजनीति गरमा गई है और बीजेपी ने उनकी काफी आलोचना की। खबर के मुताबिक, बीजेपी ने कहा, 'कांग्रेस के मन में देश के लिए कोई सम्मान नहीं है और वो राष्ट्रीय धव्ज का भी सम्मान नहीं करती है।' बता दें, यह घटना गांधी जयंती समारोह के दौरान गांधी भवन में हुई, जहां मुख्यमंत्री महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने गए थे।

Recommended Video
स्थिति तब और बिगड़ गई जब कार्यकर्ता द्वारा संभाला गया तिरंगा अनजाने में जमीन पर गिर गया। इस हरकत की वहां मौजूद लोगों ने तुरंत आलोचना की। यह देखकर एक दूसरे व्यक्ति ने कार्यकर्ता से झंडा लेकर तुरंत उसे ठीक कर दिया। वहीं, अब इस घटना पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने X पर नाराजगी जाहिर की है।
बीजेपी ने लिखा, 'सिद्धारमैया अपने राजनीतिक जीवन के अंतिम पड़ाव पर हैं, उन्हें कुर्सी बचाए रखने की चिंता है तो वो राष्ट्रीय ध्वज थामर भी मंत्रमुग्ध हैं।'वहीं, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद बवाल मचा हुआ है। यूजर सिद्धारमैया और कांग्रेस पार्टी की जमकर आलोचना कर रहे है।
MUDA स्कैम में भी आया सिद्धारमैया का नाम
इससे पहले, सिद्धारमैया का नाम MUDA प्लॉट घोटाले विवाद में सामने आया है। उनकी पत्नी पार्वती के नाम पर गलत तरीके से आवंटित प्लॉट के बारे में आरोप उठे, जिसके कारण सार्वजनिक आक्रोश और कानूनी जांच हुई। मुख्यमंत्री ने अपने परिवार का बचाव करते हुए कहा कि प्लॉट वापस कर दिए गए हैं, और विपक्ष पर राजनीतिक प्रतिशोध से उनके परिवार को विवादों में घसीटने का आरोप लगाया।












Click it and Unblock the Notifications