कार में बैठे बच्चे ने बेघर बच्चे को गिफ्ट की अपनी Toy car, वायरल हुआ दिल छू लेने वाला Video

नई दिल्ली, 22 जून। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जोकि आपा-धापी के इस मुश्किल दौर में आपको कुछ देर के लिए ठहर जाने के लिए जरूर मजबूर करेगा। ये वीडियो दो छोटे बच्चों का है, जिसमे एक बच्चा कार में बैठा है जबकि दूसरा बच्चा सड़क पर आती-जाती गाड़ियों का शीशा साफ करता है। जब सड़क पर गाड़ियों का शीशा साफ करने वाला बच्चा कार में बैठे बच्चे के पास जाता है तो कार में बैठा बच्चा अपना खिलौना उसे दे देता है। बेहद सुकून देने वाले इस वीडियो में जब गाड़ी साफ करने वाला बच्चा जब खिलौना लौटाता है तो भी कार में बैठा बच्चा उसे वापस नहीं लेता है।

एक मिनट के वीडियो को तकरीबन एक करोड़ लोगों ने देखा

एक मिनट के वीडियो को तकरीबन एक करोड़ लोगों ने देखा

इस वीडियो को फेसबुक के एक हैंडल से शेयर किया गया है। तकरीबन एक मिनट के इस वीडियो को लगभग एक करोड़ लोगों ने देखा है, जबकि सात लाख से अधिक लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। लाखों लोगों ने इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार जब ट्रैफिक सिग्नल के पास रुकती है तो छोटा सा बच्चा कार के पास जाता है, तभी कार में बैठा बच्चा कार का शीशा नीचे करता है और दूसरे बच्चे से बात करना शुरू कर देता है। इसके बाद कार में बैठा बच्चा अपना खिलौना बाहर लड़के को देता है। कार से खेलने के बाद बच्चा वापस खिलौने को कार में बैठे बच्चे को देता है लेकिन वो इसे लेने से इनकार कर देता है और कहता है कि उसे रख लो।

 बच्चे के चेहरे पर जबरदस्त खुशी

बच्चे के चेहरे पर जबरदस्त खुशी

जब कार में बैठा बच्चा खिलौने को सड़क के लड़के को वापस दे देता है तो वह बहुत खुश हो जाता है। लेकिन कार में बैठे बच्चे का शुक्रिया अदा करने के लिए सड़क का लड़का दौड़कर जाता है और कुछ खाने की चीज लेकर आता है जिसे दोनों मिलकर खाते हैं, इसके बाद दोनों बच्चे मुस्कुराते हुए चेहरे के साथ एक दूसरे से विदा लेते हैं। जिस दौरान यह सबकुछ हो रहा था उसे दूसरी कार में बैठा एक व्यक्ति अपने फोन में रिकॉर्ड कर लेता है। जिसे सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग पसंद कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

सोशल मीडिया पर हर कोई इसकी तारीफ कर रहा है। कुछ लोगों ने लिखा, बच्चे सच में भगवान के दूत होते हैं। जिस तरह से कार में बैठा बच्चा खिलौना सड़क के बच्चे को वापस करता है उसे देखकर बच्चे के चेहरे पर अजीब सी खुशी दिखाई देती है। गरी बच्चे को कार में बैठा बच्चा जिस तरह से खिलौना देता है उसे देखना सबसे खूबसूरत चीज है। इस बच्चे के माता-पिता को धन्यवाद जिन्होंने उसे इस तरह से पाला, ईश्वर दोनों को खुश रखे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+