तमिलनाडु: बॉक्सिंग मैच के दौरान 14 साल की बच्ची की मौत, मां की आंखों के सामने हुआ ये सब
तमिलनाडु में जिला स्तर पर हो रही खेलो इंडिया प्रतियोगिता में बॉक्सिंग मैच के दौरान एक 14 साल की बच्ची की मौत हो गई है। घटना के समय बच्ची की मां भी वहीं मौजूद थी।
चेन्नई। तमिलनाडु में एक बॉक्सिंग मैच के दौरान एक 14 साल की लड़की बेहोश होकर गिर गई और फिर उसकी मौत हो गई। यह घटना तमिलनाडु के तुतिकोरिन जिले की है, जहां शुक्रवार को एक बॉक्सिंग मैच में लड़की की मौत हुई। यह घटना बच्ची की मां के सामने ही हुई है। जिस समय बच्ची मैच लड़ रही थी, उस समय उसकी मां भी वहीं पर मैच देख रही थीं। इस बच्ची का नाम के मारीश्वरी था, जो कक्षा 9 में पढ़ती थी। बच्ची जिला स्तर पर होने वाली इस बॉक्सिंग में 46 किलो की कैटेगरी में लड़ रही थी, जब यह घटना घटी।

बॉक्सिंग मैच के दौरान जैसे ही बच्ची को चोट लगी तो तुरंत ही उसे पास के ही एक निजी अस्पताल ले जाया गया और बाद में उसे जिला अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। तुतिकोरिन जिले के एसपी अश्विन कोटनिस ने कहा- हमने इस मामले में एक्सिडेंटल डेथ का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल इस मामले की छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि मैच के दौरान उसे चक्कर आ गया था। बच्ची की मां भी उसके साथ थीं।
ये भी पढ़ें- देश के हर नागरिक को मिलेगी फ्री में तनख्वाह, मोदी सरकार लेकर आ रही है ऐसी योजना
जिस बॉक्सिंग प्रतियोगिता में इस 14 साल की बच्ची खेल रही थी, उसका नाम था, खेलो इंडिया बॉक्सिंग प्रतियोगिता। बच्ची की मां का नाम केन्नेडी है। इस बच्ची मारिश्वरी की ट्रेनिंग पिछले हफ्ते भर से उसके अंकल द्वारा कराई गई थी। इस प्रतियोगिता में 14-17 साल के बच्चे भाग ले रहे थे। बच्ची इस टूर्नामेंट के पहले राउंड के बाद ही बेहोश होकर गिर गई। खेले इंडिया में 1200 से भी अधिक बच्चों ने भाग लिया था और इनमें से 40 बच्चों ने बॉक्सिंगि प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।












Click it and Unblock the Notifications