पाकिस्‍तान ने एलओसी पर अब 12 वर्ष के बच्‍चे को जासूसी के लिए भेजा, बच्‍चा हिरासत में

इंडियन आर्मी ने पीओके से आए 12 वर्ष के बच्‍चे को लिया हिरासत में। राजौरी में पीओके की तरफ से दाखिल हुआ था बच्‍चा और उसके पिता पाकिस्‍तान आर्मी से रिटायर्ड सैनिक हैं।

राजौरी। शुक्रवार की रात को इंडियन आर्मी की पेट्रो‍ल यूनिट ने जम्‍मू के राजौरी में 12 वर्ष के एक बच्‍चे को हिरासत में लिया है। इस बच्‍चे को उस समय हिरासत में लिया गया जब यह पीओके से राजौरी के नौशेरा सेक्‍टर में दाखिल हो रहा था।

पाकिस्‍तान ने एलओसी पर अब 12 वर्ष के बच्‍चे को जासूसी के लिए भेजा, बच्‍चा हिरासत में

एक पूर्व सैनिक का बच्‍चा

रक्षा प्रवक्‍ता की ओर से इस घटना के बारे में जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक, 'लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर सेना ने 12 वर्ष के एक घुसपैठिए को पकड़ा है जो पीओके की तरफ से आया था। यहां बच्‍चा राजौरी के नौशेरा सेक्‍टर में एलओसी की तरफ से दाखिल हुआ था।' इस बच्‍चे का अशफाक अली चौहान बताया जा रहा है। इसके पिता हुसैन मलिक पाकिस्‍तान की बलूच रेजीमेंट से रिटायर सैनिक हैं। मलिक पीओके के भीमबेर जिले के डुंगर गांव का रहने वाला है। अशफाक को एलओसी के पास संदिग्‍ध गतिविधियां करते हुए देखा गया था। पकड़े जाने के तुरंत बाद ही इसने सरेंडर कर दिया।

जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस को सौंपा गया बच्‍चा

अधिकारियों की ओर से जो बयान जारी किया गया है, उसके मुताबिक इस बच्‍चे को आतंकियों ने पाकिस्‍तान सेना की ओर से आश्‍वासन मिलने के बाद रास्‍तों का पता लगाने के लिए भेजा था। बयान में कहा गया है, 'मानवाधिकारों का उल्‍लंघन करते हुए आतंकियों ने पाकिस्‍तान की सेना के साथ मिलकर अब भारी सेना की तैनाती वाले इलाकों में बच्‍चों को भेजना शुरू कर दिया है। वह एलओसी जैसे खतरनाक इलाकों में रास्‍तों का पता लगाने के लिए बच्‍चों को भी भेजने लगे हैं। इस तरह का अमानवीय कृत्‍य यह बताने के लिए काफी है कि आतंकी किस कदर बेचैन है। इस बच्‍चे को आगे की जांच के लिए जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस को सौंप दिया गया है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+