देश में मिले कोरोना के 9121 नए मरीज, 87 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामले एक बार फिर 10 हजार से नीचे रिकॉर्ड किए गए हैं।

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामले एक बार फिर 10 हजार से नीचे रिकॉर्ड किए गए हैं। मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पिछले एक दिन के भीतर देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण के 9121 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा 81 लोगों की मौत कोरोना वायरस की वजह से हुई है। नए मरीज मिलने के बाद देश में कोरोना वायरस के कुल केस बढ़कर 1,09,25,710 और मृतकों की संख्या 1,55,813 हो गई है।

coronavirus

Recommended Video

    Coronavirus India Update : 9121 new corona cases in India, 81 dead in last 24 hours | Oneindia Hindi

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना वायरस के मरीजों का रिकवरी रेट भी लगातार सुधर रहा है और अभी तक देशभर में 1,06,33,025 मरीज ठीक हो चुके हैं। इनमें से 11,805 मरीज पिछले 24 घंटों के भीतर ठीक हुए हैं। लगातार सुधर रहे रिकवरी रेट के चलते देश में फिलहाल कोरोना वायरस के एक्टिव केस 1,36,872 ही बचे हैं। वहीं, कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान के पहले चरण में अभी तक 87,20,822 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन दी जा चुकी है।

    महाराष्ट्र में बढ़े कोरोना वायरस के केस
    आपको बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फिर बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है और सरकार बारीकी से हालात की निगरानी कर रही है। राज्य के डिप्टी सीएम अजित पवार ने सोमवार को कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों पर कहा कि लोगों ने नियमों का पालन करना बंद कर दिया है, इसलिए सरकार कुछ कड़े फैसले ले सकती है।

    पिछले 6 दिन से 3 हजार से ऊपर केस
    महाराष्ट्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, सोमवार को राज्य में कोरोना वायरस के 3365 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि 23 लोगों की मौत हुई। पिछले 6 दिन से महाराष्ट्र में लगातार कोरोना वायरस के मामले 3 हजार से ऊपर दर्ज किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र में अभी तक संक्रमण के कुल 2,067,643 केस मिल चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+