9 Years of Modi Gov: मोदी सरकार के 9 साल की 9 बड़ी योजनाएं
9 Years of Modi Gov: मोदी सरकार के 9 साल पूरे हो गए हैं। पिछले 9 साल में मोदी सरकार ने कई बड़ी योजनाओं की शुरुआथ की थी। आइए डालते हैं इन योजनाओं पर एक नजर

9 Years of Modi Gov: भाजपा-एनडीए की अगुवाई वाली नरेंद्र मोदी सरकार ने अपने 9 साल के कार्यकाल को पूरा कर लिया है। पीएम मोदी ने 2014 में 26 मई को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद 2019 में फिर से वह दूसरी बार पीएम बने थे।
पिछले 9 साल में पीएम मोदी ने कई जन योजनाओं की शुरुआत की। आइए डालते हैं पीएम मोदी के 9 साल के कार्यकाल के दौरान शुरू की 9 अहम योजनाओं के बारे में जो जनहित में शुरू की गई और जिसने लोगों के जीवन को बदलने का काम किया।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना
इस योजना के तहत 1.70 लाख करोड़ रुपए का आवंटन किया गया जोकि गरीबों की मदद के लिए शुरू की गई थी। कोरोना काल में मार्च 2020 में गरीबों की मदद के लिए इसकी शुरुआत की गई थी, ताकि गरीबों तक पैसा और खाद्य सामग्री पहुंच सके और उन्हें मुश्किलों का सामना ना करना पड़े।
जीएसटी सुधार
1जुलाई 2017 को जीएसटी को लागू किया गया। इससे पहले केंद्र और राज्य अलग-अलग टैक्स वसूलते थे, लेकिन जीएसटी के आने के बाद एक्साइज ड्यूटी, सर्विस टैक्स, वैट, सीएसटी, पर्चेज टैक्स खत्म हो गया। जीएसटी मे 17 करों को और 13 सेस को शामिल किया गया।
पीएम किसान योजना
इसकी शुरुआत 24 फरवरी 2019 में हुई थी, जिसके जरिए किसानों को उनके खेत के आधार पर आर्थिक मदद की जाती है। किसानों को 6000 रुपए प्रति वर्ष तीन किश्तों में दिया जाता है। हर चार महीने पर यह राशि दी जाती है।
अटल पेंशन योजना
इस योजना की शुरुआत 9 मई 2015 में हुई थी। असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे 18-40 साल की उम्र के लोगों के लिए यह योजना शुरू हुई थी, इसके लिए आपके पास बैंक खाता होना चाहिए। इसके लिए न्यूनतम सीमा 20 साल या उससे अधिक होना चाहिए। इसके तहत 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर 1000-5000 रुपए तक की पेंशन मिलेगी।
प्रधानमंत्री जनधन योजना
इसकी शुरुआत 15 अगस्त 2014 को हुई थी। इसके तहत देश में अगस्त 2021 तक 43.04 करोड़ बैंक खाते खोले गए, जिसमे कुल 146231 करोड़ रुपए जमा हैं। इस योजना का मुख्य लक्ष्य लोगों को वित्तीय सेवाओं, बैंकिंग सेवाओं आदि को पहुंचाना था।
पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि स्कीम
इसकी शुरुआत 1 जून 2020 को हुई थी। इसके जरिए पटरी दुकानदार जो कोरोना काल में प्रभावित हुए थे, उन्हें लोन मुहैया कराया जाता है।
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना
इसकी शुरुआत 2015 में की3 गई थी। इसके तहत लोगो को कम दाम पर बीमा मुहैया कराना है। 18-50 साल की उम्र के लोगों के लिए यह योजना शुरू की गई है। इसके तहत अगर व्यक्ति की मृत्यु होती है तो 2 लाख रुपए का राशि मिलीत है, इसके लिए प्रति माह सिर्फ 330 रुपए प्रति वर्ष देना होता है।
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना
इस योजना के तहत अगर किसी की मृत्यु होती है या वह दिव्यांग होता है तो उसे आर्थिक मदद मुहैया कराई जाती है। यह योजना 18-70 वर्ष के लोगों के लिए है। इसके लिए भी बैंक खाता होना जरूरी है। हादसे में मृत्यु होने पर 2 लाख, दिव्यांग होने पर 1 लाख रुपए की राशि मिलती है।
उज्ज्वला योजना
इसकी शुरुआत 1 मई 2016 को हुई थी। इसके तहत लोगों को मुफ्त में गैस कनेक्शन मुहैया कराया गया था। 10 अगस्त 2021 को उज्ज्वला 2.0 की शुरुआत हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications