कश्मीर घाटी में पिछले 24 घंटे में 9 आतंकी मारे गए, सेना का 1 जवान भी शहीद
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में बीते 24 घंटों में भारतीय सेना ने घाटी में 9 आतंकियों को मार गिराया है। 4 आतंकियों को सेना ने दक्षिणी कश्मीर के बतपुरा में मार गिराया तो वहीं 5 आतंकियों को एलओसी के पास केरन सेक्टर में ढेर किया। आतंकियों के खिलाफ चले इस ऑपरेशन में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया जबकि दो जवान बुरी तरह जख्मी हो गए। भारी बर्फबारी और खराब मौसम की वजह से घायलों को अस्पताल लाने में मुश्किलें हो रही हैं। सेना का ऑपरेशन जारी है।
Recommended Video

मिली जानकारी के अनुसार, उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया है और दो गंभीर रूप से घायल हैं। सेना ने 5 आतंकियों को भी मार गिराया। ये एलओसी से घुसपैठ कर आए थे।
इसके पहले शनिवार को सेना ने दक्षिण कश्मीर के बटपुरा इलाके में चार आतंकियों को मार गिराया था। यह आतंकी निर्दोष नागरिकों की हत्या में शामिल थे। मारे गए चार आतंकवादियों में से तीन पहचान शाहिद अहमद निवासी पांबाई, आदिल ठोकर निवासी खुल और एजाज नायकू निवासी चिमर के रूप में हुई है। ये तीनों कुलगाम जिले के ही रहने वाले हैं। चौथे आतंकी की पहचान अभी नहीं हो पाई है। सेना ने आपरेशन समाप्त कर चारों आतंकियों के शवों व उनसे बरामद हथियारों को अपने कब्जे में ले लिया है।












Click it and Unblock the Notifications