फिटमेंट फैक्टर के 3 फॉर्मूलों से बदल जाएगी लेवल 4 और 5 की सैलरी! जानिए संभावित आंकड़े

8th Pay Commission 2026: केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की नजरें इन दिनों 8वें वेतन आयोग पर टिकी हुई हैं। हर कर्मचारी यह जानना चाहता है कि नई वेतन व्यवस्था लागू होने के बाद उसकी सैलरी में कितना इजाफा होगा। इस बीच वेतन आयोग की बैठकों का दौर जारी है और कर्मचारी संगठनों की ओर से अलग-अलग मांगें सामने आ रही हैं।

खासकर बेसिक सैलरी बढ़ाने के लिए इस्तेमाल होने वाले फिटमेंट फैक्टर को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। आयोग के गठन को करीब 11 महीने होने वाले हैं और अब तक वेतन, भत्ते और पेंशन से जुड़े कई मुद्दे उठाए जा चुके हैं। बेंगलुरु में बैठक पूरी होने के बाद अब अगली बैठक मुंबई में होने वाली है। ऐसे में कर्मचारियों की उम्मीदें एक बार फिर बढ़ गई हैं।

8th Pay Commission 2026 Update

22 अक्टूबर से मुंबई में बैठक

8वें वेतन आयोग की बेंगलुरु बैठक समाप्त हो चुकी है। अब आयोग की अगली बैठक 22 अक्टूबर से मुंबई में शुरू होगी। आयोग के सामने कर्मचारियों की बेसिक सैलरी, भत्तों, पेंशन और फिटमेंट फैक्टर से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए जा रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा फिटमेंट फैक्टर की है। इसी गुणांक के आधार पर कर्मचारियों की मौजूदा बेसिक सैलरी को बढ़ाने की गणना की जाती है।

ये भी पढ़ें: कब से मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी और कितना मिलेगा एरियर? जानें आठवें वेतन आयोग का पूरा गणित!

पहले कितना था फिटमेंट फैक्टर?

छठे वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 1.86 रखा गया था। इसके बाद सातवें वेतन आयोग ने इसे बढ़ाकर 2.57 कर दिया। अब कर्मचारी संगठन 8वें वेतन आयोग में इससे ज्यादा फिटमेंट फैक्टर की मांग कर रहे हैं। भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ ने फिटमेंट फैक्टर 4 रखने की मांग की है। अगर यह मांग स्वीकार होती है, तो लेवल 1 के कर्मचारी की न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर 72,000 रुपये हो सकती है।

किन संगठनों ने क्या मांग रखी?

नेशनल काउंसिल ऑफ ज्वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी ने 3.833 फिटमेंट फैक्टर की मांग की है। इस आधार पर लेवल 1 की बेसिक सैलरी लगभग 69,000 रुपये हो सकती है। वहीं, महाराष्ट्र ओल्ड पेंशन ऑर्गेनाइजेशन ने 3.8 फिटमेंट फैक्टर की मांग की है। इस गुणांक पर लेवल 1 का न्यूनतम बेसिक वेतन 68,400 रुपये बनता है। हालांकि, प्रस्ताव में लगभग 65,000 रुपये का आंकड़ा भी बताया गया है।

4 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी होगी सैलरी?

अगर सरकार फिटमेंट फैक्टर 4 मंजूर करती है, तो अलग-अलग वेतन स्तर के कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

  • लेवल 4: 25,500 रुपये से बढ़कर 1,02,000 रुपये।
  • लेवल 5: 29,200 रुपये से बढ़कर 1,16,800 रुपये।
  • लेवल 6: 35,400 रुपये से बढ़कर 1,41,600 रुपये।
  • लेवल 7: 44,900 रुपये से बढ़कर 1,79,600 रुपये।
  • लेवल 10: 56,100 रुपये से बढ़कर 2,24,400 रुपये।

ये आंकड़े मौजूदा न्यूनतम बेसिक वेतन को चार से गुणा करके निकाले गए हैं। इनमें भत्ते शामिल नहीं हैं।

3.833 और 3.8 पर कितनी बनेगी सैलरी?

अगर 3.833 फिटमेंट फैक्टर स्वीकार किया जाता है, तो लेवल 4 के कर्मचारी का न्यूनतम बेसिक वेतन लगभग 97,742 रुपये और लेवल 5 का लगभग 1,11,924 रुपये हो सकता है। वहीं, 3.8 फिटमेंट फैक्टर पर लेवल 4 की बेसिक सैलरी 96,900 रुपये होगी। हालांकि, ये सभी आंकड़े केवल संभावित गणना हैं। अंतिम वेतन आयोग की सिफारिशों और सरकार की मंजूरी पर निर्भर करेगा।

कब लागू होगा 8वां वेतन आयोग?

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 8वें वेतन आयोग को मई 2027 तक अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपनी है। इसके बाद केंद्रीय कैबिनेट सिफारिशों पर विचार करेगी और अंतिम फैसला लेगी। नई वेतन व्यवस्था को 1 जनवरी 2026 से प्रभावी किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, इस तारीख से वेतन बढ़ने या बकाया राशि मिलने पर अंतिम फैसला सरकार की मंजूरी के बाद ही स्पष्ट होगा।

ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission में 2.57 फिटमेंट हुआ लागू तो कितनी होगी आपकी सैलरी? चेक करें पूरी हिसाब-किताब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+