गोवा पहुंचे रूस के राष्‍ट्रपति पुतिन और चीन के जिनपिंग

डाबोलिम सिटी। गोवा में आज से आंठवें ब्रिक्‍स सम्‍मेलन का आगाज हो गया है। इस सम्‍मेलन में भाग लेने के लिए रूस के राष्‍ट्रपति ब्‍लादीमिर पुतिन गोवा पहुंच चुके हैं। चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग भी ब्रिक्‍स के लिए गोवा पहुंच चुुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मादी ने सभी इस सम्‍मेलन के लिए आने वाले सभी राष्‍ट्राध्‍यक्षों का स्‍वागत किया है।

President-putin-goa-brics-2016.jpg

भारत के लिए अहम है इस बार का ब्रिक्‍स

भारत के लिए इस बार का ब्रिक्‍स सम्‍मेलन काफी अहम है। सम्‍मेलन उरी आतंकी हमले के एक माह पूरे होने से कुछ दिन पहले आयोजित हो रहा है।

ऐसे में साफ है कि पहले उंगा और अब ब्रिक्‍स के जरिए भारत पाकिस्‍तान पर दबाव बनाने की कोशिश करेगा।

दूसरी ओर रूस के राष्‍ट्रपति ऐसे समय में भारत पहुंचे हैं जब करीब तीन दशकों बाद उनके देश की सेना ने पाकिस्‍तान की सेना के साथ युद्धाभ्‍यास किया है।

माना जा रहा है कि इस सम्मेलन में आतंकवाद के खतरे से मुकाबले और कारोबार एवं निवेश बढ़ाने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

क्‍या हैं पीएम मोदी की उम्‍मीदें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्‍मेलन शुरू होने से पहले जो फेसबुक पोस्‍ट की है उससे इशारा मिलता है कि भारत ब्रिक्‍स के जरिए पाक पर आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने का दबाव डालेगा।

पीएम मोदी ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि उन्‍हें उम्‍मीद है कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन ब्रिक्स के अंदर आपसी सहयोग को मजबूत करेगा और विकास, शांति, स्थिरता एवं सुधार को लेकर हमारा साझा एजेंडा पूरा करेगा।।

ब्रिक्‍स देशों की जीडीपी

आपको बता दें कि ब्रिक्स में शामिल पांचों देश दुनिया के 3.6 अरब लोगों यानी करीब आधी आबादी का नेतृत्‍व करते हैं और उनकी कुल जीडीपी 16.6 खरब अमेरिकी डॉलर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+