IAF 89th Anniversary: आईएएफ चीफ वीआर चौधरी बोले- सेना को दिखानी होगी असली ताकत

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर। भारतीय वायु सेना (आईएएफ) आज यानी शुक्रवार को अपना 89वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस मौके पर भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयर फोर्स के जांबाजों को सैल्यूट किया। वहीं, गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर आईएएफ ने वर्षगांठ के अवसर पर साल 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध की विजयगाधा को आसमान में दर्शाया। बता दें कि भारत पाकिस्तान युद्ध के 50 साल पूरे होने पर भारतीय वायु सेना इस साल विजय वर्ष के तौर पर मना रही है।

89th Anniversary ​​IAF Chief VR Choudhary said Army will have to show real strength

गाजियाबाद के हिंडन एयर फोर्स स्टेशन में IAF परेड को संबोधित करते हुए, वायु सेना के नए प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने कहा, 'पूर्वी लद्दाख में भारतीय वायु सेना की त्वरित कार्रवाई उसकी युद्ध तत्परता का एक प्रमाण था।हमारे क्षेत्र और उसके बाहर का सुरक्षा वातावरण भू-राजनीतिक ताकतों के जटिल परस्पर क्रिया से प्रभावित हुआ है... इसके अलावा भूमि, समुद्र और वायु के पारंपरिक डोमेन में अपडेट परिणामस्वरूप सैन्य अभियानों के संचालन के तरीके में एक आदर्श बदलाव आया है।

एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने आगे कहा, जैसे-जैसे हमारी चुनौतियां बढ़ती जा रही हैं, वैसे ही हमारी ताकत और वायु शक्ति के सर्वोत्तम प्रयोग का संकल्प भी बढ़ रहा है। आज मैं जिस सुरक्षा परिदृश्य का सामना कर रहा हूं, उसे देखता हूं तो मैं इस बात को लेकर पूरी तरह से सचेत हूं कि मैंने एक महत्वपूर्ण समय में कमान संभाली है। वायु सेना प्रमुख ने यह भी कहा कि IAF को राष्ट्र के सामने यह उदाहरण पेश करना चाहिए कि किसी भी बाहरी ताकतों को उसके क्षेत्र का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा, सेना को असली ताकत दिखानी होगी, मैं आपको स्पष्ट दिशा, अच्छा नेतृत्व और सर्वोत्तम संसाधन प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास करने की प्रतिज्ञा करता हूं, जो मैं कर सकता हूं।

यह भी पढ़ें: भारतीय वायुसेना का 89वां स्थापना दिवस: IAF की 3 यूनिट को मिलेगा चीफ ऑफ एयर स्टाफ यूनिट प्रशस्ति पत्र

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+