दिल्‍ली में कोहरे का कहर शुरू: धुंध की वजह से 84 उड़ानों में हुई देरी, 2 फ्लाइट रद्द

नई दिल्‍ली। दिल्ली में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है जिसकी वजह से उड़ानों पर भी काफी असर पड़ रहा है। दिल्ली एयरपोर्ट (इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा ) पर कम दृश्यता की वजह से 84 उड़ानों में देरी हुई और 5 उड़ानों को डायवर्ट किया गया है। ठंड के असर को देखते हुए 2 उड़ानों को कैंसल भी कर दी गया। दिल्ली में मंगलवार की सुबह सर्द और कोहरे में डूबी रही। इस वजह से दृश्यता घटकर 50 मीटर रह गयी। एक अधिकारी ने बताया कि करीब 11 घंटे तक निम्न दृश्यता प्रक्रियाएं (एलवीपी) लागू रहीं।

दिल्‍ली में कोहरे का कहर शुरू: धुंध की वजह से 84 उड़ानों में हुई देरी, 2 फ्लाइट रद्द

अधिकारी के मुताबिक, कम दृश्यता उड़ान (एलवीटीओ) आवश्यकताएं पूरी नहीं होने की वजह से उड़ानों की रवानगी को सुबह सात बजकर 15 मिनट पर दो घंटे के लिए रोका गया। प्रस्थान सेवा 9 बजकर 16 मिनट पर फिर से शुरू हो सकी। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा देश का सबसे व्यस्ततम हवाईअड्डा है। यहां से औसतन हर घंटे 70 से ज्यादा उड़ानें संचालित होती हैं। इसमें आगमन और प्रस्थान दोनों शामिल हैं। इधर, कोहरे का असर रेलवे सुविधाओं पर भी पड़ रहा है।

उत्तर रेलवे के अनुसार, मंगलवार को विभिन्न रूटों पर घने कोहरे की वजह से नई दिल्ली से रवाना होने वाली चार ट्रेनों को रद्द कर दिया गया, जबकि 12 ट्रेनें देरी से चल रहीं हैं। रद्द की गई ट्रेनों में महाबोधि एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस, हरिहर एक्सप्रेस व आनंद विहार-सियालदह एक्सप्रेस शामिल हैं। इससे पहले उत्तर रेलवे ने दिसंबर 2018 से फरवरी 2019 के बीच 48 ट्रेनों के रद्द किए जाने और 20 ट्रेनों के फेरों को कम करने की घोषणा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+