UP: कानपुर में सड़क हादसा, SBI के 8 कर्मियों की मौत
कानपुर में बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई।
कानपुर। एक दुखद खबर यूपी के कानपुर शहर से है, जहां अनियंत्रित कंटेनर और मारुती वैन में जबरदस्त टक्कर होने से एसबीआई के सात कर्मचारी और ड्राईवर समेत आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बुधवार देर रात का बताया जा रहा है।
दर्दनाक दुर्घटना की खबर पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दो घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन से कंटेनर हटाया लेकिन तब तक वैन में मौजूद सभी की मौत हो चुकी थी। घटना बिधनू थाना इलाके के हमीरपुर-सागर मार्ग पर बिनगवा गांव की है।
ट्रेनिंग से लौटने के दौरान हादसे के शिकार
आपको बता दें कि गुरुवार को बैंक से लोगों को नई करेंसी दी जानी थी, ये सभी ट्रेनिंग से लौट रहे थे और हादसे के शिकार हो गए।













Click it and Unblock the Notifications