यूपी में महागठबंधन हुआ तो हम 300 सीटें जीतेंगे: अखिलेश यादव

अखिलेश बोले, पुराने समाजवादी साथ में चुनाव लड़ना चाहते हैं।

उत्तर प्रदेश। परिवार में अनबन और यूपी में गठबंधन की खबरों के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि वो बिना किसी गठबंधन के भी सरकार बनाने को लेकर बिल्कुल निश्चिंत हैं।

akhilesh

उत्तर प्रदेश में इन दिनों भाजपा के खिलाफ महागठबंधन को चर्चाएं तेज हैं। इसकों लेकर सपा और दूसरे कई दलों के नेता लगातार बैठकें भी कर रहे हैं।

महागठबंधन की जुगत और मुलायम परिवार में कलह को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती मे इसे सपा के लिए चुनाव से पहले ही हार मान लेने जैसा कहा है। दूसरी तरफ अखिलेश अपनी जीत को तय बता रहे हैं।

'महागठबंधन का फैसला नेताजी करेंगे'

अखिलेश यादव ने एबीपी न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि महागठबंधन पर क्या फैसला करना है, वो काम नेता जी मुलायम सिंह यादव का है। इस पर वो कुछ नहीं कहेंगे।

अखिलेश ने कहा कि महागठबंधन पर जो फैसला होगा वो बाद की बात है लेकिन वो साफ करना चाहते हैं कि बहुमत की सरकार समाजवादी पार्टी अकेले भी बना सकती है। उन्होंने कहा कि अगर गठबंधन हुआ तो हम 300 सीटें जीतेंग।

अखिलेश यादव ने कहा कि महागठबंधन से किसको फायदा होगा और किसको नुकसान होगा ये सबको पता चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि गठबंधन हुआ तो हमारे साथ साथ दूसरे दलों को भी लाभ मिल जाएगा।

प्रशांत किशोर को कौन नहीं जानता: अखिलेश

कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर से अपनी और मुलायम सिंह की मुलाकात पर अखिलेश ने कहा कि प्रशांत किशोर एक जाना-पहचाना चेहरा हैं।

अखिलेश ने कहा कि प्रशांत किशोर की, नेता जी की और उनके पुराने सहयोगी रहे तमाम नेताओं की ये चाहत है सब इकट्ठा चुनाव में जाएं।

मोदी के 500 और 1000 के नोट बैन पर अखिलेश यादव ने कहा कि ये बैन अर्थव्यवस्था के ध्यान में रखते हुए नहींं बल्कि चुनाव में एक हवा बनाने को लिया गया है।

अमेरिका में राष्ट्रपति पद पर डोनाल्ड ट्रंप के नारे अबकी बार ट्रंप सरकार को लेकर अखिलेश ने कहा कि हद हो गई है कोई कुछ भी कहीं से भी जोड़ देता है भक्त लोग कुछ भी कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+