महाराष्ट्र में सामने आए ओमिक्रॉन के 8 नए मरीज, कुल संख्या हुई 28
महाराष्ट्र में सामने आए ओमिक्रॉन के 8 नए मरीज, कुल संख्या हुई 28
मुंबई, 14 दिसंबर। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के केस भारत में बढ़ते ही जा रहे हैं। मंगलवार को महाराष्ट्र में 8 नए ओमाइक्रोन मामले दर्ज किए, जिनमें से 7 मुंबई से हैं। इसके साथ राज्य में कुल संख्या 28 तक पहुंच गई है। हालांकि, महाराष्ट्र में आज पाए गए ओमिक्रॉन के किसी भी पेसेन्ट का इंटरनेशलन ट्रेवेल हिस्ट्री नही है।
Recommended Video

इन 8 मरीजों में से एक बेंगलुरु और दूसरा दिल्ली गया था। इनमें से 7 मरीज मुंबई के हैं और 1 मरीज वसई-विरार का है। इन सभी मरीजों की उम्र 24 से 41 के बीच है। इनमें से 3 मरीज बिना लक्षण वाले हैं और अन्य 5 में हल्के लक्षण हैं।
आज से पहले, महाराष्ट्र के नागपुर शहर ने सोमवार को दो ओमिक्रॉन मामले दर्ज किए थे। महाराष्ट्र में पाए गए एक महिला सहित दोनों मरीज किसी आमिक्रॉन के संपर्क में आने के कारण संक्रमित हुए हैं और उन्हें दोनों टीका लगा हुआ है। दोनों की दुबई से ट्रेवल हिस्ट्री थी। आज 8 नए मामले सामने आने के साथ, महाराष्ट्र में ओमिक्रान के मामलों की कुल संख्या 28 तक पहुंच गई है।
मुंबई, पुणे में फिर से खुलेंगे स्कूल
हालांकि ओमिक्रॉन के बारे में चिंता बढ़ रही है इसी बीच मुंबई में बीएमसी और पुणे के मेयर ने मंगलवार को घोषणा की कि मुंबई और पुणे दोनों जगह स्कूल फिर से खुलेंगे। पुणे में, कक्षा 1 से 8 के लिए ऑफलाइन कक्षाएं 16 दिसंबर से शुरू होंगी। मुंबई में, महाराष्ट्र के मुंबई में कक्षा 1 से 7 तक के स्कूल कल (15 दिसंबर) से फिर से खुलेंगे।
दिल्ली में आज 4 ओमिक्रॉन के मामले सामने आए
इससे पहले आज राष्ट्रीय राजधानी में 4 नए ओमिक्रॉन मामलों का पता चला था। इससे दिल्ली में कुल संख्या 6 हो गई। इन सभी रोगियों का अंतरराष्ट्रीय यात्रा इतिहास था। एयरपोर्ट से अब तक 74 यात्रियों को अस्पताल भेजा जा चुका है, जहां ओमाइक्रोन के संदिग्ध मामलों को आइसोलेट और इलाज के लिए विशेष वार्ड बनाया गया है. उनमें से छत्तीस को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications