Sonia Gandhi Birthday: पीएम मोदी ने सोनिया गांधी के जन्मदिन पर ट्वीट कर क्या लिखा?
Sonia Gandhi's 77th Birthday: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का आज 77वां जन्मदिन है। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके लंबी आयु की कामना की है।
पीएम मोदी ने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, "श्रीमती सोनिया गांधी जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएँ। उन्हें लंबे और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद मिले।"

कांग्रेस ने भी सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी। कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया एक्स (पहले ट्विटर) पर सोनिया गांधी की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं जो सत्यनिष्ठा, करुणा और साहस के उच्चतम गुणों का प्रतीक है। वो शक्ति का एक स्तंभ हैं जिन्होंने महान त्याग करते हुए अपना जीवन सार्वजनिक सेवा के लिए समर्पित कर दिया है।"
भारतीय राजनीति की सबसे प्रमुख नामों में से एक सोनिया गांधी का जन्म 9 दिसंबर, 1946 को इटली में हुआ था। नेहरू-गांधी परिवार के वंशज राजीव गांधी से शादी करने के बाद उनके जीवन में नया मोड़ आया। हालांकि, सोनिया गांधी शुरुआत में सोनिया सक्रिय राजनीतिक भागीदारी से दूर रहीं। लेकिन बाद में वो सक्रिय राजनीति का हिस्सा बनी।
सोनिया गांधी सबसे लंबे समय तक कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं। पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य कारणों के कारण वो सक्रिय राजनीति से दूर हैं। हालांकि, इस दौरान उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, केसी वेणुगोपाल, शशि थरूर और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी पूर्व कांग्रेस प्रमुख को शुभकामनाएं दीं।
कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे ने लिखा, "कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। हाशिए पर मौजूद लोगों के अधिकारों की एक निरंतर समर्थक, वो साहस, धैर्य और निस्वार्थ बलिदान के साथ विपरीत परिस्थितियों से लड़ते हुए अत्यंत दयालुता का प्रतीक रही हैं। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।"
यह देखें: प्रणब मुखर्जी की बेटी का दावा, मेरे पिता पीएम बनना चाहते थे, लेकिन सोनिया गांधी को था इस बात का डर












Click it and Unblock the Notifications