बीते 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 7,495 नए मामले, 434 लोगों की हुई मौत

नई दिल्ली, 23 दिसंबर: कोरोना महामारी फिर से चिंता बढ़ाने लगी है, जहां गुरुवार को देश में 7495 नए मामले सामने आए, जबकि बुधवार को इनकी संख्या 6317 ही थी। इसके अलावा 434 मरीजों की मौत भी पिछले 24 घंटों के अंदर देश में हुई है। हालांकि एक राहत भरी खबर भी रही, जहां 6960 मरीजों ने इस वायरस को मात दी। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कुल एक्टिव केस की संख्या 78291 हो गई है। इसके अलावा कुल 3,42,08,926 मरीज रिकवर हुए, जबकि 4,78,759 लोगों ने इस महामारी की वजह से जान गंवाई।

Recommended Video

    Coronavirus Case India Today: Omicron के खतरे के बीच कोरोनावायरस के 7,495 केस दर्ज | वनइंडिया हिंदी
    corona

    वहीं दूसरी ओर ओमिक्रॉन वेरिएंट भी तेजी से फैलता जा रहा है, जिसके अब तक देश में 236 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें से 104 मरीज ठीक हुए, जबकि अन्य का इलाज चल रहा है। मौजूदा वक्त में महाराष्ट्र ओमिक्रॉन से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है, वहां अब तक 65 मामले सामने आए हैं। इसके बाद दिल्ली में 64, तेलंगाना में 24, राजस्थान में 21, कर्नाटक में 19, गुजरात में 14, जम्मू कश्मीर में 3, आंध्र प्रदेश में, ओडिशा, उत्तर प्रदेश में 2-2 मामले सामने आए। वहीं चंडीगड़, लद्दाख, तमिलनाडु, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में भी एक-एक मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक ओमिक्रॉन से निपटने के लिए तैयारियां चल रही हैं। साथ ही देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,39,69,76,774 पहुंच गया है।

    बंगाल के एक स्कूल में 29 बच्चे पॉजिटिव
    वहीं दूसरी ओर पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के एक स्कूल में 'कोरोना विस्फोट' हुआ, जहां पर 29 बच्चे एक साथ पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद से इलाके के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक मामला कल्याणी में स्थित नवोदय केंद्रीय विद्यालय का है। स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी छात्रों का कोरोना टेस्ट करवा रही। साथ ही पॉजिटिव पाए गए बच्चों का इलाज जारी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+