72 साल की महिला से ठगी, ऑनलाइन फ्रेंड ने गिफ्ट का लालच देकर लगाया 6.81 लाख का चूना
पुणे। सोशल मीडिया फ्रेंड की ओर से कीमती गिफ्ट का लालच पुणे की एक 72 वर्षीय महिला को भारी पड़ा गया। उपहार के चक्कर में महिला के साथ 6.81 लाख रुपए की ठगी हो गई। दरअसल सोशल मीडिया के जरिए महाराष्ट्र के पुणे के कोंधवा इलाके की रहने वाली इस महिला की फ्रेंडशिप एक आदमी से होती है। जो कि खुद को इटली बेस्ड सिविल इंजीनियर बताया। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को अपना नंबर शेयर किए। इसका बाद 7 अक्टूबर को उस शख्स ने महिला को मैसेज किया कि वो महंगी घड़ी भेज रहा है। इसके अगले ही दिन महिला को फोन आता है कि उसका पार्सल नई दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंच गया है।

इसके बाद शख्स ने महिला से कहा कि अब उसे कस्टम ड्यूटी के लिए 35 हजार रुपए बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करने को कहा। पुलिस में शिकायत के अनुसार 35 हजार लेने के बाद महिला के पास फिर कॉल आती है कहा जाता है कि पार्सल में 40 हजार यूरो हैं और इसके लिए जुर्माना भरना पड़ेगा। लालच में आई महिला ने दो अलग-अलग बैंक अकांउट में 1.13 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद महिला को एक फिर कॉल आया कि पार्सल को लीगलाइज करने के लिए 4.20 लाख देने होंगे। पीड़िता ने चारों बैंक अकाउंट में .05 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। लेकिन महिला को शक तब हुआ जब उससे और पैसे की डिमांड की गई।
कॉल करने पर कोई रिस्पॉन्स नहीं
पीड़ित महिला का शक तब और गहरा हो गया जब उसने अपने वर्चुअल फ्रेंड को कॉल किया लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। इसके बाद पीड़िता ने घटना की शिकायत पुलिस से की। महिला पहले साइबर क्राइम सेल पहुंच उसके बाद उसने कोंधवा पुलिस थाने में लिखित में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस इस मामले में धारा 419 और 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- श्रद्धालुओं को ही प्रवेश की मांग पर केरल हाईकोर्ट ने कहा, सबरीमाला सिर्फ हिन्दुओं का नहीं












Click it and Unblock the Notifications