राजस्थान: बारात ले जा रहा कैंटर पलटा, 7 की मौत, 30 लोग घायल

जयपुर। राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में रविवार को एक कैंटर के पलट जाने से सात लोगों की जान चली गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए। घटना जिले के बरवाड़ा कस्बे के पास हुई। पीड़ितों में ज्यादातर महिलाएं हैं। जिन्हे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उनमें से कई महिलाओं को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए जयपुर रैफर किया गया है।

7 people died and over 30 others were injured in road accident in Sawai Madhopur

पुलिस के अनुसार चौथ का बरवाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के देवली गांव के पास यह हादसा उस समय हुआ जब बारात लेकर जा रहा एक कैंटर पलट गया। कैंटर चालक चौथ का बरवाड़ा कस्बे से टोंक के मनडावरा बारात ले जा रहा था। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे के आसपास सारसोप मोड़ से पहले सड़क के किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को बचाने के प्रयास में वाहन चालक ने नियंत्रण खो गया। जिसके चलते कैंटर पलट गया। इससे करीब चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद जिला कलक्टर एसपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतक परिजनों को एक एक-एक लाख और गंभीर घायलों को 20-20 की आर्थिक सहायता की घोषणा है। पुलिस के मुताबिक, मृतकों में अधिकतर महिलाएं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+