BSF की जबावी कार्रवाई में 7 पाक रेंजर्स और आतंकी ढ़ेर, पाकिस्तान का इंकार
पाकिस्तान ने भारत के दावे को खारिज करते हुए कहा कि पाकिस्तान को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
नई दिल्ली। पाकिस्तान की ओर से अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सीजफायर का उल्लघंन करने पर भारतीय जवानों ने मुंहतोड़ जबाव दिया है। भारत की ओर से जबावी कार्रवाई में 7 पाकिस्तानी रेंजर्स और एक आतंकी के मारे जाने की खबर है। पाकिस्तान की तरफ से हीरानगर, सांबा और अखनूर में फायरिंग के बाद बीएसएफ ने जबावी कार्रवाई की, जिसमें 7 पाकिस्तानी रेंजर्स मारे गए।

जम्मू रेंज के बीएसएफ आईजी डीके उपाध्याय ने बताया कि फायरिंग पाकिस्तान की ओर से शुरु की गई थी। आतंकियों की भारतीय सीमा में घुसपैठ कराने के लिए पाक रेंजर्स की ओर से फायरिंग की जा रही थी। जिसके बाद बीएसएफ ने जवाबी हमले किए, जिसमें 7 पाक रेंजर्स मारे गए, जबकि 5 पाकिस्तानी रेंजर्स घायल हो गए। हालांकि इसमें बीएसएफ का एक जवान गुरुनाम सिंह भी घायल हुआ है।
बीएसएफ आईजी ने कहा कि उन्हें उनकी भाषा में जवाब मिल गया। उन्होने कहा कि पाकिस्तान जितनी बार ऐसी हरकत करेगी उसे ऐसा ही जवाब मिलेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि वो ऐसा दुष्साहस न करें तो बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि हम उनको मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। हमने उनको भारी नुकसान पहुंचाया है। हलांकि पाकिस्तान ने भारत के दावे को खारिज करते हुए कहा कि पाकिस्तान को कोई नुकसान नहीं हुआ है। पाकिस्तान के आईएसपीआर के आईजी असीम बजवा ने कहा कि भारत की ओर से की गई फायरिंग में पाकिस्तान को कोई नुकसान नहीं हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications