मध्‍य प्रदेश: बस-कार की टक्कर में 7 की दर्दनाक मौत

7 killed, 25 injured in car-bus collision in Morena
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में मंगलवार सुबह कार और बस की भिड़ंत में सात लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में चार बच्चे भी शामिल हैं। हादसे में 25 लोग घायल हो गए। पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह अंबाह से मुरैना की ओर जा रही कार की बरेह गांव के करीब विपरीत दिशा से आ रही बस से जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसा दोनों वाहनों के अनियंत्रित होने की वजह से हुआ।

हादसे में चार बच्चों कांति (7), करु (6), सोनाली (9), निधि (7) सहित रजत (26), नीतू (28) और गोलू (22) की मौत हो गई। सभी मृतक कार में सवार थे और रिश्तेदार थे। पुलिस नियंत्रण कक्ष के मुताबिक, अंबाह थाना क्षेत्र में हुए हादसे में टक्कर के बाद बस भी सड़क से उतर कर पलट गई, जिससे 25 यात्री घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

घायलों में अब्दुल रज्जाक खां, जसवंत तोमर, शिवनारायण शर्मा, सत्यवीर गुर्जर, रमेशानंद, केपी सिंह जादौन, धन सिंह तोमर, अमृतलाल, पवन जैन, पुष्पेन्द्र जैन, बृजकिशोर तिवारी, मंगल सिंह, उमेश शर्मा, मीरा शर्मा, आरएन यादव, जगपाल सिंह, नाथू सिंह सोलंकी, सत्यनारायण ओझा सहित दो दर्जन लोग शामिल हैं।

प्रशासनिक अधिकारियों का अमला अस्‍पताल पहुंच गया है। हालांकि अभी किसी भी तरह के मुआवजे की बात सामने नहीं आई है मगर ऐसी उम्‍मीद की जा रही है कि मुख्‍यमंत्री के तरफ से मुआवजे का ऐलान किया जा सकता है। वहीं बस का चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। मालूम हो कि अभी कुछ दिनों पूर्व एक बारात से भरी बस भी तेज रफ्तार कार से टकरा गई थी जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+