छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 7 नक्सली ढेर, जारी है एनकाउंटर
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में एक साथ 7 नक्सलियों को एनकाउंटर में मार गिराया गया है। डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड और एसटीएफ की टीम ने साझा ऑपरेशन में इन नक्सलियों को मार गिराया है। सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मरने वालों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। इन सभी लोगों के शव आज सुबह दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा के करीब तिमेनार के जंगल में पाया गया है। इन लोगों के पास से 2 इनसैस राइफल, दो 303 राइफ और एक 12 बोर की राइफल बरामद की गई है। नक्सलियों के साथ अभी भी एनकाउंटर जारी है।

जानकारी के अनुसार यह एनकाउंटर आज सुबह शुरू हुआ है। प्रदेश के डीआईजी एंटी नक्सल ऑपरेशन सुंदरराज पी ने बताया कि डीआरजी और एसटीएफ की टीमें इस ऑपरेशन में लगी हुई हैं, उन्हें इस बात की जानकारी मिली थी कि जंगल में नक्सली छिपे हैं, जिसके बाद नक्सलियों की घेरेबंदी की गई। पुलिस के अनुसार सुरक्षा बलों ने जब जंगल में घेरेबंदी शुरू की तो इन लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद घटनास्थल से भारी संख्या में हथियार बरामद किए गए।
राजनांदगांव के एसएसपी वाईपी सिंह ने बताया कि जो महिला नक्सली मारीगई है उसका नाम जरीना है और उसपर पांच लाख रुपए का इनाम था। औंधी क्षेत्र में हमे नक्सलियों की गतिविधि की सूचना मिली थी, जिसके बाद हम सुबह ही कुंडाल की पहाड़ियों की ओर रवाना हो गए थे। जहां हमने पहुंचकर घेरेबंदी शुरू कर दी , लेकिन जब नक्सलियों को इसका आभास हुआ तो उन लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी।












Click it and Unblock the Notifications