आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी बस ट्रक में घुसी, 7 की मौत, 34 घायल
मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई और 34 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, सभी घायलों को सैफई के पीजीआई अस्पताल भर्ती कराया गया है। ये हादसा करहल थाना क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर 87 किमी कट पर हुआ।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक प्राइवेट बस दिल्ली से वाराणसी जा रही थी, तभी उस दौरान मैनपुरी के करहल एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 87 के पास उसकी टक्कर एक तेज रफ्तार ट्रक से हो गई, जिसकी वजह से 7 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा इतना भयानक था कि बस का सामने के हिस्से के पूरी तरह परखच्चे उड़ गए हैं, पुलिस ने क्रेन की मदद से शवों को बाहर निकाला, दुर्घटना में मारे गए यात्रियों की पहचान हो गई है, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हादसे की जानकारी मिलते ही यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव सैफई के अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्हेंने मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों से उपचार की जानकारी हासिल की और सभी मरीजों को बेहतर उपचार का निर्देश दिए।












Click it and Unblock the Notifications