एयर इंडिया कर्मचारियों की 7 यूनियनों ने दी सरकार को चेतावनी

एयर इंडिया कर्मचारियों के यूनियनों ने 14 जून को एक पत्र लिखा है जिसमे उन्होंने सिविल एविएशन मिनिस्टर गणपति राजू से मिलने का वक्त मांगा हैं।

नई दिल्ली। एयर इंडिया कर्मचारियों की सात यूनियनों ने सरकार को धमकी देते हुए कहा है कि अगर सरकार एयर इंडिया का निजिकरण करती है तो वो सरकार के फैसले का विरोध करेंगी। कर्मचारियों के यूनियन ने चेताते हुए कहा है कि सरकार को देशव्यापी प्रदर्शन देखने के लिए तैयार रहना चाहिए।

एयर इंडिया कर्मचारियों के 7 यूनियनों ने दी सरकार को चेतावनी

एयर इंडिया कर्मचारियों के यूनियनों ने 14 जून को एक पत्र लिखा है जिसमे उन्होंने सिविल एविएशन मिनिस्टर गणपति राजू से मिलने का वक्त मांगा हैं। एयर इंडिया के कर्मचारियों ने इस राष्ट्रीय वाहक का निजीकरण करने के सरकार के प्रस्ताव को एकतरफा और मनमानापूर्ण करार दिया है इस कदम के खिलाफ अभियान शुरू करने की धमकी दी है।

आपको बता दें कि नीति आयोग ने प्रधानमंत्री कार्यालय को एयरलाइन के पूर्ण निजीकरण का सुझाव दिया है। जिसका विरोध एयर इंडिया के कर्मचारी शुरूसे कर रहे हैं। एअर इंडिया के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि अपना कर्ज चुकाने के लिये विमानन कंपनी के पास पर्याप्त संपत्ति है और सरकार को इसे बेचने या किसी निजी हाथों में सौंपने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने भी एयर इंडिया के निजिकरण होने पर सवाल खड़े किए हैं।

एयर इंडिया कर्मचारियों के यूनियन ने अपने पत्र में लिखा है कि जिस एयर इंडिया को बनाने में 64 साल लगे है उसको नीति आयोग 15 दिन में खत्म करना चाहता है। आपको बता दें कि एयर इंडिया और उसके सब्सिडरीज को मिलाकर कुल 21,137 कर्मचारी काम करते हैं।वहीं वित्त मंत्री अरुण जेटली ने यह कहते हुए एयर इंडिया के विनिवेशकरण की वकालत की थी कि उसका बाजार में महज 14 फीसदी हिस्सेदारी है और उस पर 50,000 करोड़ रुपए का कर्ज है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+