पिछले 24 घंटों में ठीक हुए 7,135 कोरोना मरीज, भारत में रिकवरी दर 49.95 फीसदी
पिछले 24 घंटों में ठीक हुए 7,135 कोरोना मरीज, भारत में रिकवरी दर 49.95%
नई दिल्ली। देश में कोरोना को प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है लेकिन तस्सली वाल बात ये हैं कि 24 घंटों के दौरान, 7,135 COVID-19 रोगियों को ठीक किया गया है। इस प्रकार, अब तक, 1,54,329 मरीज COVID-19 से ठीक हो चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार COVID-19 रोगियों के बीच रिकवरी दर 49.95% है। 1,45,779 सक्रिय मामले हैं और सभी सक्रिय चिकित्सा देखरेख में हैं।

Recommended Video
बता दें स्वास्थ्य विभाग के द्वारा शनिवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के भीतर 11458 नए केस सामने आए हैं और कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 308993 हो गई है। एक दिन में कोरोना वायरस के मरीज मिलने का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना के कारण 386 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जिसके बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 8884 हो गया है। अभी तक कोरोना के 154330 मरीज ठीक हुए हैं और फिलहाल एक्टिव केस 145779 हैं।

आपको बता दें कि भारत अब दुनिया का ऐसा चौथा देश बन गया है, जहां कोरोना वायरस के केस 3 लाख से ज्यादा हो चुके हैं। कोरोना वायरस के कारण महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा स्थिति खराब है, जहां मरीजों की संख्या 1 लाख का आंकड़ा छू चुकी है। महाराष्ट्र में शुक्रवार को ही 3493 नए मामले रिपोर्ट किए गए, जिसके बाद कुल पॉजिटिव केस बढ़कर 1,01,141 हो गए। इनमें 1372 नए केस अकेले मुंबई में मिले हैं।












Click it and Unblock the Notifications