जापान के फुकुशिमा प्रांत में आया भूकंप, तीव्रता 7.1
Earthquake In japan : लगातार सामने आ रही भूकंप की खबरों के बीच अब जापान में धरती हिलने की खबर सामने आई है। जापान के फुकुशिमा प्रान्त के तट पर भूकंप की तीव्रता 7.1 रिक्टर स्केल पर तीव्रता मापी गई है। फुकुशिमा प्रान्त में भूकंप का केंद्र समुद्र तट से दूर था। जिसका उपरिकेंद्र 60 किमी नीचे गहराई में था। भूकंप के बाद वर्तमान में सुनामी की कोई चेतावनी नहीं है। हालांकि एहतियात के तौर पर तटीय इलाकों के पास के लोगों को ऊंचे इलाकों पर जाने की सलाह दी गई है।

इससे पहले कल शुक्रवार को उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। रात करीब 10.31 बजे आए भूकंप से दिल्ली एनसीआर हिल गया था। भूकंप का असर हरियाणा, राजस्थान, जम्मू कश्मीर में भी दिखा था। भूकंप का केंद्र ताजिकिस्तान बताया गया था, जहां रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई थी। भारत और ताजिकिस्तान के अलावा पाकिस्तान में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications