दिल्ली: सीट नहीं दी तो बुजुर्ग महिला ने मेट्रो में निकाल ली कुल्हाड़ी

65 वर्षीय महिला मेट्रो में सवार हुई और सीट को लेकर एक महिला से उसकी बहस हो गई। इसी दौरान उसने कुल्हाड़ी निकाल ली और हमला करने की कोशिश की।

नई दिल्ली। कुतुब मीनार मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा जांच में हुई बड़ी चूक की वजह से दिल्ली मेट्रो में बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। मेट्रो में सीट न मिलने से नाराज एक बुजुर्ग महिला ने एक युवती पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया।

metro

बुधवार शाम को महिला ने मेट्रो के सिक्योरिटी चेक एरिया को पार किया। उसने बैग में कुल्हाड़ी छुपा रखी थी लेकिन किसी ने उस पर ध्यान नहीं दिया। 65 वर्षीय महिला मेट्रो में सवार हुई और सीट को लेकर एक महिला से उसकी बहस हो गई। इसी दौरान उसने कुल्हाड़ी निकाल ली और हमला करने की कोशिश की।

महिला की इस करतूत पर दूसरे यात्री आगे आए और उसे रोका। अगला स्टेशन घिटोरनी था, जहां उसे मेट्रो सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया गया। मामले की जांच की जा रही है।

मेट्रो की उसी कोच में मौजूद रेनू सुखीजा ने बताया कि आरोपी महिला गुड़गांव जाने वाली मेट्रो में कुतुब मीनार से बैठी थी। कोच में आते ही उसने देखा कि एक युवती सीनियर सिटीजन के लिए आरक्षित सीट पर बैठी थी। उसने पहले उसे सीट खाली करने को कहा लेकिन जब वह नहीं मानी तो बुजुर्ग महिला ने पहले उसे थप्पड़ मारा।

कोच में मौजूद दूसरे लोगों ने उन्हें शांत करने की कोशिश की। लोगों ने बुजुर्ग महिला से मेट्रो में लड़ाई न करने की सलाह दी। इससे उसे और बल मिला और उसने बैग में रखी कुल्हाड़ी निकाल ली। उसके हाथ में कुल्हाड़ी देखकर दूसरे यात्री भी सन्न रह गए और चिल्लाने लगे। अगले स्टेशन पर उसे सीआईएसएफ की मदद से मेट्रो से बाहर कर दिया गया।

पीड़ित महिला की शिकायत के बाद सीआईएसएफ ने जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने कहा कि मामले में जरूरी कार्रवाई की जा रही है। दोषी सुरक्षाकर्मी के खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+